फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Pratham Pandey became lieutenant in the Indian Army

Mirzapur News: भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने प्रथम पांडेय

Mon, 16 Dec 2024 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
Pratham Pandey became lieutenant in the Indian Army
मिर्जापुर। प्रथम पांडेय ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद प्राप्त कर जिले का गौरव बढ़ाया है। शनिवार को देहरादून में भारतीय सैन्य अकादमी में आयोजित पासिंग आउट परेड में देश को 456 सैन्य अधिकारी मिले। इसी में प्रथम पांडेय भी शामिल रहे।
विज्ञापन

प्रथम पांडेय की शिक्षा जिले में ही पूरी हुई है। इंडस्ट्रियल स्टेट पथरहिया के रहने वाले प्रथम ने 10वीं की परीक्षा 92 प्रतिशत व 12वीं की परीक्षा 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्तीर्ण की। 12वीं पास करने के बाद 2020 में उन्होंने जेईई मेन्स परीक्षा 90 प्रतिशत अंकों के साथ क्वालिफाई की। जेईई मेन्स क्वालिफाई करने के बाद टीईएस के माध्यम से उन्होंने आवेदन किया। भारतीय सेना की तरफ से उनकी टेली कम्युनिकेशन में बीटेक की पढ़ाई पूरी कराई गई। शनिवार को परेड के बाद आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के दौरान कैडेट्स ने अपनी वर्दी पर स्टार चिह्न लगाकर जैसे ही भारत माता की सेवा का संकल्प लिया, पिता सुभाष चंद्र पांडेय व माता प्रियंका पांडेय खुशी से झूम उठे। वे देहरादून के सैन्य अकादमी में मौजूद रहकर इस पल के साक्षी बने। प्रथम पांडेय को भारतीय सेना के सिग्नल कोर में तैनाती मिली है। इस सफलता पर दादा सेवानिवृत्त शिक्षक भोलानाथ पांडेय, अमरनाथ पांडेय व बहन प्राप्ति पांडेय ने खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed