फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Power supply not restored in over 50 villages even after 68 hours.

Mirzapur News: 50 से ज्यादा गांवों में 68 घंटे बाद भी बहाल नहीं हुई बिजली आपूर्ति

Sat, 13 Jun 2026 01:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Power supply not restored in over 50 villages even after 68 hours.
क्षेत्र में मंगलवार की रात बजे आंधी के बाद गुल हुई बिजली शुक्रवार को रात आठ बजे तक बहाल नहीं हो सकी।
विज्ञापन

आंधी के कारण बिजली स्थानीय उपकेंद्र से जुडे हाईटेंशन और एलटी लाइन के 100 बिजली के खंभे गिर गए थे। वहीं 25 और 63 केवीए के 09 ट्रांसफाॅर्मर गिर गए थे। तीसरे दिन भी विभागीय कर्मचाररी और अधिकारी इसकी मरम्मत में जुटे रहे।
तीन दिन पहले आंधी पानी के कारण सकलडीहा, चहनिया और धानापुर क्षेत्र से आने वाली 33 हजार और 11 हजार वोल्ट की लाइन के साथ 100 से अधिक खंभे टूट गए थे। इसके साथ ही 63 और 25 केवीए के 09 ट्रांसफाॅर्मर भी गिर गए थे।
विज्ञापन

इससे दुदौली, धरहरा, सलेमपुर, गोहदा, महगांव, पपौरा, मनिहरा, वंशीपुर, अमिलाई, सेवखर खुर्द, ओरवा, कांधी, अमावल, बर्थरा खुर्द, ईटवा, मथेला, सर्वानंदपुर सहित 50 से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति बंद हो गई। टूटे हुए पोल को क्रेन और हाइड्रा मशीन से ठीक कराने के लिए शुक्रवार को सुबह तक बिजली कर्मचारी जुटे रहे। बिजली आपूर्ति बंद होने गांव वालों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्वर्टर की बैटरी भी डिस्चार्ज हो गई है। इस संबंध में एसडीओ सियाराम यादव ने बताया कि टूटे खंभे और ट्रांसफाॅर्मर को ठीक कराया जा रहा है। कई गांवों में बिजली आपूर्ति शुरू करा दी गई है। शनिवार तक तहसील फीडर को भी ठीक करा दिया जाएगा।
उमस ने लोगों ने किया बेहाल : पीडीडीयू नगर। जिले में विगत बुधवार और बृहस्पतिवार को हुई बारिश के बाद कुछ राहत मिली थी लेकिन शुक्रवार को उमस ने लोगो को परेशान किया।

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य कृषि व मौसम विभाग के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून ने बंगाल, झारखंड और बिहार में दस्तक दे दी है। कुछ दिन बाद इसके चंदौली सहित पूर्वी प्रदेश में आने की संभावना है। तार टूटने से सात घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति : कंदवा। क्षेत्र के कंजेहरा गांव में शुक्रवार को एलटी लाइन का तार टूटने से लगभग 100 घरों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। जेई घनश्याम ने बताया कि गांव में नहर पर लगे 250 केवी के ट्रांसफार्मर से करीब सौ घरों को विद्युत आपूर्ति की जाती है। शुक्रवार की सुबह करीब चार बजे प्यारे गोंड़ के घर के पास अचानक एलटी लाइन का तार टूटकर नीचे गिर पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed