{"_id":"676ee917a33cb745d602cf79","slug":"police-could-not-monitor-the-seized-trucks-vehicle-owners-ran-away-with-17-vehicles-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur : सीज ट्रकों की निगरानी नहीं कर पाई पुलिस, 17 को लेकर भागे वाहन मालिक, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur : सीज ट्रकों की निगरानी नहीं कर पाई पुलिस, 17 को लेकर भागे वाहन मालिक, मुकदमा दर्ज
Fri, 27 Dec 2024 11:21 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Fri, 27 Dec 2024 11:21 PM IST
सार
परमिट समाप्त होने के बाद ट्रकों को सीज करने के साथ ही इन्हें पुलिस की निगरानी में रखा गया लेकिन मामला तब गर्म हुआ जब वाहन मालिक वाहन लेकर फरार हो गए। मामले में चार वाहन को पुलिस ने बरामद किया और 13 की तलाश जारी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एम चुनार के नेतृत्व में खनिज, परिवहन, पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने संयुक्त रूप अभियान चलाकर बुधवार की रात अदलहाट व अहरौरा थाना क्षेत्र से परमिट की अवधि समाप्त होने बाद भी परिवहन करने और ओवरलोड चलने पर कुल 108 वाहन सजी किए गए थे। बृहस्पतिवार की रात दबंग वाहन स्वामियों द्वारा बिना अनुमति के अदलहाट स्थित एके एस बालू गिट्टी मंडी के पास पुलिस की निगरानी के बाद भी 17 ट्रकों को भगा दिया गया।
विज्ञापन
जिसपर पुलिस ने 17 वाहनों के खिलाफ बिना अनुमति के ट्रक ले जाने पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई। एसडीएम चुनार राजेश कुमार वर्मा, खान अधिकारी जितेंद्र सिंह, एआरटीओ विजय प्रकाश और एसपी सिंह की संयुक्त टीम ने बुधवार की रात पहले अहरौरा और उसके बाद अदलहाट थाना क्षेत्र में खनिज सामग्री लेकर जाने वाले वाहनों पर ओवरलोड और परमिट की जांच की गई।
विज्ञापन
जिसमें टीम ने 108 वाहनों को ओवरलोड और परमिट की अवधि समाप्त होने बाद परिवहन करने पर सीज कर दिया है। सभी वाहन अहरौरा व अदलहाट के ठिकानों पर पुलिस की निगरानी में खड़ा कराए गए थे। इसमें से 17 वाहनों को पुलिस की निगरानी के बाद भी दबंग ट्रक मालिक लेकर चले गए। इस सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि कुल 17 वाहनों के खिलाफ बिना अनुमति के गाड़ी ले जाने के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। जिसमें से पुलिस के प्रयास से चार वाहनों को अदलहाट थाने पर लाकर खड़ा कर दिया गया है। शेष 13 वाहनों को पुलिस द्वारा लाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन