फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Police are interrogating four in skeleton case

कंकाल मामले में चार से पुलिस कर रही पूछताछ

Thu, 30 Sep 2021 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Police are interrogating four in skeleton case
मिर्जापुर। हलिया के हर्रा जंगल में तीन बालिकाओं का कंकाल मिलने और इसके बाद मां का शव फंदे से लटकते मिलने के मामले में मंगलवार की रात को चार लोगों को उठाकर पूछताछ की। पूछताछ के बाद तीन लोगों को छोड़ दिया गया। एक अभी हिरासत में है।
विज्ञापन

हलिया थाना क्षेत्र के बेलाही गांव से एक माह पूर्व अपनी मां के साथ निकली तीन बहनों के कंकाल बीते बुधवार की सुबह हर्रा जंगल में बरामद हुए थे। बालिकाओं के मामा की सूचना पर पुलिस के साथ जंगल में पहुंचे उनके पिता ने कपड़ों से तीनों पुत्रियों गोलू (12) मुनिया (10) व ममता (8) की शिनाख्त की। घटना के बाद से उनकी मां सीमा लापता चल थी। बालिकाओं के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज किया। मामले की जांच में जुटी थी। तीन दिन बाद मां का भी शव जंगल में फंदे पर लटका मिला। मौत के रहस्य से पर्दा उठाने में जुटी पुलिस अब तक 20 से अधिक लोगों से पूछताछ कर चुकी है। मंगलवार की रात को भी पुलिस ने चार लोगों को उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed