फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   People are suffering from 45 degree Celsius temperature for three days

Mirzapur News: तीन दिन से 45 डिग्री सेल्सियस तापमान से लोग बेहाल

Sat, 15 Jun 2024 03:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2024 03:43 AM IST
विज्ञापन
People are suffering from 45 degree Celsius temperature for three days
मिर्जापुर। जिले में पिछले तीन दिनों से लगातार 45 डिग्री सेल्सियस तापमान बना हुआ है। शुक्रवार को भी लू के थपेड़ों से लोग बेहाल रहे। पूरा शरीर कपड़ों से ढका होने के बावजूद बदन जैसे झुलस रहा था। सूरज के तपिश के बीच ज्यादातर लोग घरों में कैद रहे। रात और दिन के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में हुई बढ़ोत्तरी से उमस और गर्मी बढ़ गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन के तापमान में दोपहर बाद एक डिग्री की कमी जरूर आई लेकिन उमस और गमी बरकरार रही। तपते सूरज व धधकती धरती की वजह से सुबह नौ बजे के बाद से ही लोगों को घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा था। नगर सहित ग्रामीण अंचलों में दोपहर सड़कों पर सन्नाटा रहा। तेज धूप, लू के थपेड़ों से आम जनमानस बेहाल रहा, लोग जहां घरों में कैद रहे। वही पशु पक्षी भी पेड़ की ओट में दुबके रहे। कुछ दूर चलने पर गला सूख रहा था। राहगीर पेड़ की छांव में दोपहरी व्यतीत करते नजर आए। सूर्य की तपिश से राहत के लिए ठेले पर सजे शीतल पेय पदार्थों की दुकानों के आसपास मंडराते दिखे। गला तर करने के बाद ही आगे बढ़ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed