{"_id":"6b08918f8ed04256230aace9","slug":"payments-under-the-samman-nidhi-scheme-may-be-halted-for-those-availing-double-benefits-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-165689-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: दोहरा लाभ लेने वालों की सम्मान निधि पर लग सकती है रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: दोहरा लाभ लेने वालों की सम्मान निधि पर लग सकती है रोक
विज्ञापन
मिर्जापुर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में पति-पत्नी दोनों के नाम पर लाभ लेने वाले 9660 दंपतियों पर कार्रवाई हो सकती है।
कृषि विभाग की जांच में सामने आया है कि कहीं एक ही गांव में तो कहीं अलग-अलग गांवों का पता दर्ज कर पति-पत्नी दोनों योजना का लाभ ले रहे हैं। विभाग ने ऐसे सभी दंपतियों की सूची जांच के बाद शासन को भेज दी है। अब इनके संबंध में शासन स्तर से निर्णय लिया जाएगा।
योजना के नियमों के अनुसार पति, पत्नी और नाबालिग बच्चों को एक किसान परिवार माना जाता है। ऐसे में एक परिवार से केवल एक ही सदस्य सम्मान निधि का पात्र है।
इसके बावजूद जिले में बड़ी संख्या में पति-पत्नी दोनों के खातों में योजना की रकम पहुंच रही है। सत्यापन में अपात्र पाए जाने पर इनकी सम्मान निधि रोकी जा सकती है।