फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Overflowing, it rained heavily, farmers stunned

उमड़, घुमड़कर बरसे बदरा, किसानों की अटकी रहीं सांसे

Sat, 10 Apr 2021 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
Overflowing, it rained heavily, farmers stunned
मिर्जापुर। मौसम का मिजाज दूसरे दिन भी बिगड़ने से किसानों की चिंताएं बढ़ गई हैं। शुक्रवार की भोर से आंधी के साथ जगह-जगह रुक-रुक कर हुई बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। सड़क व पटरियों पर बने गड्ढो में पानी भर गया। कुछ जगहों पर हुई ओला से गेहूं, सरसों फसल के साथ ही आम, महुआ व सब्जियों को नुकसान पहुंचा। साथ ही कटाई और मढ़ाई का काम भी प्रभावित हुआ है। वहीं दोपहर बाद धूप निकलने से किसानों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

जिगना: बृहस्पतिवार की शाम से मौसम का मिजाज बिगड़ने से खेतीबारी का कार्य बाधित रहा। इस समय गेहूं फसलों की कटाई व मढ़ाई का कार्य जोरों पर है। तेज हवा के चलते खेतों में बांधकर रखा गया गेहूं का बोझ एक खेत से दूसरे के खेत में पहुंच गया। पानी बरसने से खेत, खलिहान में रखे फसल पानी से भीग गए। शेरवां: भोर से सुबह तक रुक-रुक कर तेज आंधी के साथ हुई बूंदा बादी से खेतीबाड़ी का काम प्रभावित हो गया है। मौसम का मिजाज बिगड़ने से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गई है।
विज्ञापन

मिर्जापुर। पानी बरसने से शुक्रवार की सुबह सड़क पर बने गड्ढो व पटरियों पर पानी लगा रहा। जिससे सड़कों पर फिसलन हो गई। इससे कई बाइक सवार फिसलकर गिर गए और चुटहिल हो गए। जिला मुख्यालय से सटे रमईपट्टी-कनौराघाट, भटौली मार्ग, बीरशाहपुर मार्ग, पांडेयपुर धौरुपुर मार्ग, नकहरा मार्ग पर जगह-जगह बने फिसलन से ग्रामीणों का राह चलना दूभर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिर्जापुर। दो दिनों से तेज हवा व गरज-चमक के साथ हुई बारिश को मौसम वैज्ञानिकों ने आसपास के राज्यों के वातावरण में हुई हीटिँग बताया। डीएसटी महामना जलवायु परिवर्तन केंद्र के समन्वयक एवं ग्रामीण कृषि मौसम सेवा बीएचयू वाराणसी के नोडल अधिकारी प्रो. आर के मल्ल व तकनीकी अधिकारी (मौसम वैज्ञानिक) शिवमंगल सिंह ने संयुक्तरुप से बताया बीते शाम गरज-चमक के साथ तेज हवा और पानी को वातावरण में हुई लोकल हीटिंग बताया। पूर्वानुमान के आधार पर वैज्ञानिकों ने बताया कि आने वाले दिनों में दो दिनों तक आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। कहाकि कहीं- कहीं गरज-चमक के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है। दो दिनों के बाद अधिकतम और न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed