फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Opposition to costly UPI transactions; SP Trade Wing activists take to the streets.

Mirzapur News: महंगे यूपीआई से लेनदेन का विरोध, सपा व्यापार सभा के कार्यकर्ता सड़क पर उतरे

Tue, 13 Oct 2026 01:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Opposition to costly UPI transactions; SP Trade Wing activists take to the streets.
यूपीआई लेनदेन पर प्रस्तावित मर्चेंट डिस्काउंट रेट के विरोध में कलेक्ट्रट पर प्रदर्शन करते सपा न - फोटो : 1
मुख्यालय पर प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
विज्ञापन

मिर्जापुर। यूपीआई लेनदेन पर प्रस्तावित मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) के विरोध में सोमवार को समाजवादी व्यापार सभा का लोगों ने सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन किया। सपा के जिला कार्यालय लोहियाट्रस्ट से व्यापार सभा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता पैदल मार्च कर मुख्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी। वक्ताओं ने कहा कि यदि डिजिटल भुगतान पर अतिरिक्त शुल्क थोपा गया तो सबसे बड़ा झटका छोटे कारोबारियों को लगेगा और नकद लेनदेन फिर बढ़ने लगेगा।
समाजवादी व्यापार के जिलाध्यक्ष गणेश केसरी ने कहा कि ग्राहक सुविधा के लिए हर छोटा-बड़ा व्यापारी यूपीआई अपना चुका है। अब इस पर शुल्क लगाने का फैसला व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालने वाला साबित होगा। सपा के जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि शून्य एमडीआर नीति ने ही यूपीआई को देश की सबसे सफल डिजिटल भुगतान व्यवस्था बनाया है। उन्होंने सरकार से निर्णय तत्काल वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

पैदल मार्च व प्रदर्शन में व्यापार सभा के महासचिव मनीष जायसवाल, आशीष यादव, मुन्नी यादव, विकास केशरी, रूपेश वर्मा, राजकुमार केशरी, चंदन यादव, रोहित त्रिपाठी, मुकेश साहू आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed