फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   One person died due to lightning

Mirzapur News: बिजली की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत

Fri, 21 Apr 2023 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Apr 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
One person died due to lightning
जिगना। थाना क्षेत्र के खैरा गांव में बृहस्पतिवार की शाम बिजली गिरने से एक व्यक्ति झुलस गया। जब तक परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाते, उसकी मौत हो गई। मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की शाम आई आंधी के बाद तेज गरज के साथ बिजली गिरी। खैरा गांव निवासी रामजीत मांझी (55) आंधी देखकर घर से गंगा नदी के किनारे बंधी अपनी छोटी नाव को सुरक्षित करने जा रहे थे। तभी बिजली गिरने से वे उसकी चपेट में आ गए। इससे वे गम्भीर रूप से झुलस गए। परिजन मौके पर पहुंचकर उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाते, तब तक उनकी मौत हो गई थी। रामजीत से पांच पुत्रियां व दो पुत्र हैं। अभी एक पुत्री की शादी होनी बाकी है। वे मजदूरी करके व मछली पकड़ कर परिवार का पालन पोषण करते थे। पत्नी सोमारी देवी का रो रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना उप जिलाधिकारी व थानाध्यक्ष को दी गई। थानाध्यक्ष जिगना अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि बिजली गिरने से मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed