फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   One arrested for running away with a truck in presence of police

Mirzapur News: पुलिस की मौजूदगी में ट्रक लेकर भागने के मामले में एक गिरफ्तार

Sun, 05 Jan 2025 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
One arrested for running away with a truck in presence of police
मिर्जापुर। अदलहाट थाना क्षेत्र में पकड़े गए ओवरलोड ट्रकों को लेकर पुलिस की मौजूदगी में भागने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही पुलिस ने ट्रेलर भी कब्जे में लिया है। इस मामले में चार लोग पहले ही पकड़े जा चुके हैं।
विज्ञापन


बीते 26 दिसंबर की रात एसडीएम चुनार राजेश वर्मा के नेतृत्व में खनिज, परिवहन और पुलिस की टीम ने अहरौरा और अदलहाट में जांच अभियान चलाकर 108 ओवरलोड और बिना परमिट के ट्रकाें को पकड़ा था। सभी वाहन अहरौरा और अदलहाट थाने की पुलिस की निगरानी में खड़े कराए गए थे। इसमें से अदलहाट थाने के हाजीपुर स्थित बालू मंडी में पुलिस की निगरानी में 37 सीज ट्रकें खड़ी कराई गई थीं। वहां पुलिस की ड्यूटी लगी थी। इसके बावजूद भी दबंग 27 दिसंबर की रात करीब साढ़े 10 बजे 17 ट्रक लेकर भाग गए थे। पुलिस ने बालू मंडी के मुंशी नमो नरायण, दो अज्ञात समेत 17 ट्रकों के चालकों और मालिक पर मुकदमा दर्ज किया। इस मामले अब तक चार लोग पकड़े जा चुके हैं। सीओ चुनार मंजरी राव ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर सूरज यादव निवासी बहुआरा थाना राबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार किया गया है। एक खाली ट्रेलर कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed