फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   On Makar Sankranti, 1.25 lakh devotees visited Maa Vindhyavasini.

Mirzapur News: मकर संक्रांति पर सवा लाख देवी भक्तों ने किए मां विंध्यवासिनी के दर्शन

Fri, 16 Jan 2026 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
On Makar Sankranti, 1.25 lakh devotees visited Maa Vindhyavasini.
मकर संक्रांति पर मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए कतारबद्ध श्रश्रद्धालु। -संवाद।
विंध्याचल। मकर संक्रांति पर बृहस्पतिवार को विंध्य धाम में आस्थावानों की भीड़ उमड़ पड़ी। भोर से ही गंगा घाटों पर स्नान-दान के साथ मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन का सिलसिला शुरू हो गया। घाट से मंदिर तक दिनभर भक्तों की कतारें लगी रहीं। गर्भगृह में पहुंचकर लोगों को मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए एक से डेढ़ घटे का समय लगा। श्री विंध्य पंडा समाज अध्यक्ष पंकज द्विवेदी ने बताया कि सवा लाख देवी भक्तों ने मां के दर्शन किए।हालांकि ठंड व गलन के चलते मंदिर परिसर में सुबह भीड़ कम रही। लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ रहा वैसे-वैसे माता दरबार में भीड़ बढ़ती गई। दोपहर तक माता की एक झलक पाने के लिए श्रद्धालुओं की लाइन लगी रही। गर्भगृह से चार सौ मीटर लंबी कतार में श्रद्धालु मां के दीदार के लिए अपनी बारी की प्रतीक्षा करते रहे। भीड़ के कारण गर्भगृह तक पहुंचने में लगों को एक से डेढ़ घंटे का समय लगा। स्नान ध्यान के लिए दिवानघाट, पक्काघाट सहित अन्य घाटों पर भीड़ रही। स्नान-दान बाद मंदिर पहुंचे किसी ने गर्भगृह और किसी ने झांकी से मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की। दर्शन-पूजन के बाद देवी भक्तों ने मंदिर परिसर में विराजमान अन्य देवी और देवताओं के दर्शन पूजन व हवन कुंड की परिक्रमा की। मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन करने के बाद त्रिकोण मार्ग पर विराजमान माता काली और अष्टभुजा मंदिर में पहुंचकर दर्शन और पूजन किए। श्री विंध्य पंडा समाज अध्यक्ष पंकज द्विवेदी ने बताया कि मकर संक्रांति पर बृहस्पतिवार को देर शाम तक हजारों श्रद्धालुओं ने मां विंध्यवासिनी के दर्शन किए।
विज्ञापन


विंध्यवासिनी मंदिर और होल्डिंग एरिया को देखा-मिर्जापुर। मकर संक्रांति पर्व पर मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन करने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा व यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस महानिरीक्षक विंध्याचल परिक्षेत्र आरपी सिंह द्वारा विंध्याचल धाम परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों व दर्शनार्थियों को सुगमता पूर्वक दर्शन पूजन कराने के निर्देश दिए। साथ ही श्रद्धालुओं से वार्ता कर उनको सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया गया। आईजी ने श्रद्धालुओं को सुगम व सुरक्षित यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत विंध्याचल टोल प्लाजा, नटवां तिराहा, गैपुरा चौराहा तथा थाना जिगना क्षेत्रांतर्गत होल्डिंग एरिया गुलाब कली देवी बालिका इंटर कालेज व मिर्जापुर-प्रयागराज पाली बॉर्डर पर बने बैरियर का भ्रमण व निरिक्षण कर संपूर्ण यातायात प्रबंधन-ट्रैफिक व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन


पंडा समाज ने मां विंध्यवासिनी को लगाया 51 क्विंटल खिचड़ी का भोग-विंध्याचल। मकर संक्रांति पर पंडा समाज के 74 वें स्थापना दिवस पर प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी पंडा समाज की तरफ से मां विंध्यवासिनी को 51 क्विंटल खिचड़ी का भोग लगाया गया। भोर में मंगला आरती के बाद से अनवरत देर रात तक मां विंध्यवासिनी मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं को खिचड़ी भोग प्रसाद वितरित किया गया।पंडा समाज मंत्री भानू पाठक ने बताया कि श्री विंध्य पंडा समाज की स्थापना पर अध्यक्ष पंकज द्विवेदी के निर्देशन में श्रद्धालुओं को खिचड़ी बांटी गई। इस दौरान कोषाध्यक्ष तेजन गिरी, केदार भंडारी, राज गिरी, अभिषेक पांडेय सहित पंडा समाज पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे। इसी क्रम में बरियाघाट पर बृहस्पतिवार को मकर संक्रांति पर्व पर अग्रहरि नवयुवक समिति के तत्वावधान में खिचड़ी बांटी गई। समिति के सदस्यों ने गंगा स्नान के लिए आए श्रद्धालुओं व अन्य में खिचड़ी का वितरण किया। इस अवसर पर डाली अग्रहरि, संध्या व अन्य थे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed