फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   No child's admission will be stalled due to a lack of fees.

Mirzapur News: फीस के अभाव में नहीं रुकेगा किसी बच्चे का प्रवेश

Sun, 20 Sep 2026 01:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
No child's admission will be stalled due to a lack of fees.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मिर्जापुर। फीस के अभाव में कक्षा नौ और 11 में किसी बच्चे का प्रवेश बाधित नहीं होगा। इस संबंध में शनिवार को जिला विद्यालय निरीक्षक राजकुमार दीक्षित ने सभी माध्यमिक विद्यालयों को पत्र जारी किया। उन्होंने सभी प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों को अपने विद्यालयों में शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि यदि कोई बच्चा प्रवेश के लिए विद्यालय में आता है तो उसका प्रवेश अवश्य कराया जाए। शुल्क को लेकर कोई समस्या आती है तो भी प्रवेश किया जाए। शुल्क की वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी का स्पष्ट आदेश है कि शुल्क के कारण किसी बच्चे का प्रवेश न रोका जाए।उन्होंने कहा कि प्रवेश लेने के बाद इसकी सूचना जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed