फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Night shelters opened in seven places

Mirzapur News: सात स्थानों पर खुले रैन बसेरे

Tue, 26 Nov 2024 05:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2024 05:05 AM IST
विज्ञापन
Night shelters opened in seven places
मिर्जापुर। सर्दी के मौसम को देखते हुए जिले में सात स्थानों पर रैन बसेराें का संचालन शुरू किया गया है।
विज्ञापन

सर्दी के मौसम में लोगों को होने वाली समस्याओं को देखते हुए सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की गई। इस दौरान एडीएम शिव प्रताप शुक्ल ने अधिकारियों से कहा कि सर्दी के मौसम के लिए जो भी कार्य होते हैं, समय पूरा कराएं। इस दौरान बताया गया कि जिले में सात स्थानों पर रैन बसेरों का संचालन शुरू किया गया है। रैन बसेरों में रजाई, गद्दा, मैटी के अलावा पेयजल, शौचालय, बिजली आदि की सुविधाएं उपलब्ध हैं। नगर पालिका मिर्जापुर की ओर से विंध्याचल के सगरा बस स्टैंड, राजकीय रोडवेज परिसर, घंटाघर धर्मशाला, रेहड़ा चुंगी में रैन बसेरा खोला गया है। नगर पालिका अहरौरा की तरफ से पट्टी खुर्द स्थित सामुदायिक भवन, नगर पालिका चुनार की तरफ से बालू घाट चुनार स्थित सामुदायिक भवन और नगर पंचायत कछवां की तरफ से जलकल परिसर में रैन बसेरा खोला गया है। बैठक के दौरान अधिकारियों ने यह भी बताया कि जरूरदमंदों को 4000 कंबल वितरित करने के लिए निविदा की प्रक्रिया पूरी कराई जा रही है। अलाव के लिए भी जगह चिह्नित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed