फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Newly constructed water treatment plant started late night

Mirzapur News: देर रात चालू हुआ नवनिर्मित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट

Sat, 20 May 2023 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 May 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Newly constructed water treatment plant started late night
मिर्जापुर। अमृत योजना के तहत बनकर तैयार वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बृहस्पतिवार की देर रात चालू कर दिया गया। इसके माध्यम से शहर में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की जाएगी। गंगा नदी से पानी इंटेक वेल के जरिए लिफ्ट कर लाल डिग्गी स्थित जलकल परिसर लाया जायेगा। यहां बनाए गए वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में पानी को शोधित कर नगर में आपूर्ति की जाएगी। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने पिछले दिनों निर्माणाधीन वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण कर जल्द काम पूरा कराने का निर्देश दिया था। अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ल ने समय-समय पर प्रगति की समीक्षा कर निर्माण कार्य पूरा कराया। डीएम की हिदायत के बाद नगर पालिका और गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई ने वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का काम एक महीने में पूरा कर दिया। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका अंगद गुप्ता ने बताया कि इस साल टांडा जलाशय में पानी कम होने की वजह से इस प्लांट का चालू करना जरूरी हो गया था। अब इस प्लांट से टांडा जलाशय वाले क्षेत्र में जलापूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed