{"_id":"5d8d07388ebc3e014b5fa3cd","slug":"navratri-mirzapur-news-vns485913128","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो हजार सफाईकर्मियों संग डीएम उतरे सड़कों पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो हजार सफाईकर्मियों संग डीएम उतरे सड़कों पर
विज्ञापन
विंध्याचल। शारदीय नवरात्र मेला को देखते हुए गुरुवार को स्वच्छता ही सेवा के नारे के साथ सफाई अभियान चलाया गया। दो हजार सफाईकर्मियों के साथ जिलाधिकारी ने विंध्याचल की सड़कों पर सफाई अभियान चलाया। दो हजार सफाईकर्मियों की फौज संग जिलास्तरीय अधिकारियों ने बांटे गए 12 सेक्टरों में पहुंचकर झाड़ू लगाया। जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने मेला क्षेत्र के साथ ही धाम की ओर जाने वाली प्रमुख गलियों, मां विंध्यवासिनी मंदिर और गंगाघाट की ओर जाने वाले मार्गों की सफाई की।
जिला पंचायत राज अधिकारी अरविंद कुमार और सिटी मजिस्ट्रेट सुशील लाल श्रीवास्तव के नेतृत्व में विंध्याचल रोडवेज परिसर में पहले से ही मौजूद सफाईकर्मियों को जिलाधिकारी ने जहां हरी झंडी दिखाकर विभिन्न जोन के लिए रवाना किया। वहीं खुद हाथ में झाड़ू लेेकर रोडवेज परिसर व सड़क के किनारे साफ-सफाई की। जिलाधिकारी न्यू वीआईपी मार्ग, बच्चा पाठक गली, पर साफ-सफाई करते हुए सीधे मां विंध्यवासिनी मंदिर पहुंचे। जहां गलियों में न सिर्फ सफाई की बल्कि मंदिर सिढ़ी के नीचे मौजूद लोहे की जाली को हटवाकर जाम पड़े नालियो से प्लास्टिक के पन्नियों और माला फूल को बाहर निकाला। कुछ दुकानों पर डस्टविन न देखकर डीएम ने संबंधित दुकानदारों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने कहा यदि दुकानों के पास डस्टबिन रखे न मिले तो अगले दिन से दुकानों का सीधे चालान काटा जाएगा। उन्होंने दुकानदारों को हिदायत दिया कि किसी दशा में प्लास्टिक के पन्नियों और थर्माकोल के प्रयोग न करें और न ही किसी को उसमें सामग्री दें। जिलाधिकारी जैपुरिया गली, कचौड़ीगली व पक्काघाट पहुंचकर सफाई करते हुए पुरानी वीआईपी मार्ग होते हुए कालीखोह व अष्टभुजा मंदिर पहुंचे। जहां विभिन्न मार्गों पर झाड़ू लगाया। सफाई अभियान में एडीएम यूपी सिंह, डीपीआरओ अरविंद कुमार, नगर मजिस्ट्रेट सुशील लाल श्रीवास्तव, एसडीएम गौरव श्रीवास्तव, सीओ सिटी सुधीर कुमार, डीडीओ एएन मिश्र आदि मौजूद रहे।