फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Culvert damaged at Dubar Kala Bazaar; route for heavy vehicles diverted.

Mirzapur News: दुबार कला बाजार में पुलिया क्षतिग्रस्त, बड़े वाहनों का रूट बदला

Thu, 15 Oct 2026 02:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Culvert damaged at Dubar Kala Bazaar; route for heavy vehicles diverted.
दुबार बाजार स्थित नाले की क्षतिग्रस्त पुलिया, संवाद
- छोटे वाहन धीमी गति से पुलिया से गुजर सकेंगे
विज्ञापन

लालगंज। राज्यमार्ग-150 पर दुबार कला बाजार में नाले की पुलिया क्षतिग्रस्त होने से बड़े वाहनों का आवागमन बंद हो गया है। लोक निर्माण विभाग ने यातायात के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए हैं। छोटे वाहन धीमी गति से पुलिया से गुजर सकेंगे।
लोक निर्माण विभाग खंड-दो के अधिशासी अभियंता जनार्दन यादव ने बुधवार को लालगंज, संतनगर और मड़िहान थाने के प्रभारियों को पत्र भेजकर मार्ग परिवर्तन की सूचना दी। पत्र की प्रतिलिपि जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी को भी भेजी गई है।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता ने बताया कि अहरौरा-मड़िहान-लालगंज लिंक रोड पर दुबार कला बाजार में पुलिया टूटने से बड़े वाहनों का आवागमन रोकना पड़ा है। चार पहिया वाहन और भार सीमा के भीतर चलने वाले बड़े वाहन बरकछ चौराहे से जैकर होते हुए कठवार पहुंचकर लालगंज की ओर जा सकेंगे। वहीं, कठवार से सिरसी नहर की पटरी के रास्ते जैकर होकर बरकछ चौराहे से कलवारी की ओर भी जा सकते हैं। पुलिया क्षतिग्रस्त होने के कारण ही मार्ग परिवर्तन की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed