फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   FIR registered against assistant teacher in case involving obscene act with minor female student.

Mirzapur News: नाबालिग छात्रा से अश्लील हरकत मामले में सहायक अध्यापक पर प्राथमिकी

Thu, 15 Oct 2026 02:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against assistant teacher in case involving obscene act with minor female student.
कछवां। कछवां थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक मनोज कुमार गौतम पर 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा से अश्लील हरकत करने और उसे परेशान करने का आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई। छात्रा की मां ने तहरीर दी थी। यह मामला सामने आने के बाद विद्यालय का माहौल विवादों में घिर गया है।
विज्ञापन

छात्रा कक्षा सात की विद्यार्थी है। परिजनों का आरोप है कि छात्रा तीन महीने से मानसिक रूप से परेशान थी। आठ अक्तूबर को जानकारी मिलने पर परिजन विद्यालय पहुंचे और नाराजगी जताई। छात्रा की मां ने आरोप लगाया कि डिजिटल क्लास के दौरान अध्यापक ने अशोभनीय हरकतें कीं और विरोध करने पर परिवार को एससी-एसटी एक्ट के तहत फंसाने की धमकी भी दी। थानाध्यक्ष अमरजीत चौहान ने बताया कि सहायक अध्यापक मनोज कुमार गौतम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


विद्यालय में अध्यापकों के बीच खींचतान
छात्रा का मामला सामने आने के बाद विद्यालय के अध्यापकों के बीच खींचतान बढ़ गई है। आरोप है कि संबंधित सहायक अध्यापक कुछ ग्रामीणों को आगे कर अन्य अध्यापकों के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज कराने का प्रयास कर रहा है। दूसरी ओर, ग्राम प्रधान, प्रधानाध्यापिका और कई ग्रामीण अन्य अध्यापकों के समर्थन में सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानांतरण और शिक्षा विभाग की भूमिका
प्रकरण के बीच सहायक अध्यापक मनोज कुमार गौतम के पूर्व में चुनार स्थित एक विद्यालय से हुए स्थानांतरण को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। कुछ लोगों का दावा है कि यह स्थानांतरण शिकायतों के आधार पर किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed