{"_id":"5e10e4398ebc3e87a511ac62","slug":"mrz-news-mirzapur-news-vns5033116178","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान नेता राम राज पटेल को गिरफ्तार, किसानों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान नेता राम राज पटेल को गिरफ्तार, किसानों में आक्रोश
विज्ञापन
मिर्जापुर। चुनार कोतवाली क्षेत्र के भरेहठा गांव के मुसहर बस्ती में अतिक्रमण हटाए जाने के दौरान आगजनी के मामले में शनिवार की सुबह पुलिस ने भारतीय किसान सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामराज पटेल को उनके घर से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी पर समर्थकों ने विरोध जताया और कचहरी पहुंच गए। जहां पुलिस ने सभी को सिटी क्लब भेजा। यहां कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। पुलिस ने रामराज पटेल का मेडिकल कराकर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
चुनार तहसील क्षेत्र भरेहठा में उपजिलाधिकारी जंगबहादुर सिंह के नेतृत्व में तीन थानों की पुलिस अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंची थी। इस दौरान कुछ लोगों ने आगजनी की। मामले में सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने और अन्य मामलों में चुनार पुलिस ने शनिवार की सुबह रामराज पटेल को उनके घर से गिरफ्तार किया। किसान नेता की गिरफ्तार होते ही समर्थकों में आक्रोश फैल गया। पुलिस ने मेडिकल कराने के बाद रामराज पटेल को सीजीएम कोर्ट में पेश किया। इस बीच समर्थक जुलूस निकालकर कचहरी के बाहर पहुंच गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस फोर्स ने सभी को सिटी क्लब में भेजा। जहां किसानों ने धरना दिया। किसानों का आरोप है कि एनएच-7 निर्माण में उचित मुआवजा की मांग को लेकर किसानों का कई दिनों से धरना चल रहा है। पुलिस ने किसानों के धरने को तोड़ने के लिए उनके नेता को गिरफ्तारी किया है। अगर उनके नेता को जल्द रिहा कर फर्जी मुकदमा वापस नहीं लिया तो किसान सेना के कार्यकर्ता आंदोलन करने को बाध्य होंगे। एक घंटे तक कार्यकर्ता सिटी क्लब में डटे रहे। कार्यकर्ताओं के कचहरी पहुंचने की सूचना पर शहर, कटरा कोतवाली और महिला थाने की फोर्स के साथ सीओ सिटी सुधीर कुमार मौके पर पहुंचे।
गिरफ्तारी पर रामराज पटेल ने कहा कि एनएच-7 में अधिग्रहित जमीन का उचित मुआवजा दिलाए जाने की मांग को लेकर 135 दिनों से धरना चल रहा है। पुलिस किसानों के धरने को दबाने के लिए उन्हें फर्जी मुकदमे में फंसा कर जेल भेज रही है। जिस मुकदमा में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया वे वहां थे ही नहीं। शनिवार की सुबह पुलिस घर पर आई और गिरफ्तार कर लिया। यह सब सरकार की दमनकारी नीति है। प्रदेश सरकार किसानों का उत्पीड़न कर रही है। मुआवजा नहीं दे रही है। मुआवजा के लिए आंदोलन किया जा रहा है तो फर्जी मुकदमे में फंसाया जा रहा है। बताया कि वह बीमार चल रहे हैं। उनका मेदांता में उपचार चल रहा है। इसके बाद भी पुलिस उनको सुबह जबरदस्ती घर से उठा लाई।