फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   mrz news

मोदी,योगी की सरकार में साकार हो रहा अटल का सपना:राजेन्द्र सिंह

Sun, 05 Jan 2020 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
mrz news
मड़िहान। तहसील क्षेत्र के बसही गांव में शनिवार को मदनमोहन मालवीयव एवं अटलबिहारी वाजपेयी की जयंती समारोह के तहत कंबल वितरण किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के ग्राम्य विकास मंत्री राजेंद्र सिंह ने कहा कि मोदी और योगी के नेतृत्व में चल रही सरकार अटल बिहारी वाजपेयी का सपना साकार कर रही है।
विज्ञापन

भावांजलि सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी की हर योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँच रहा है। ऊर्जा राज्य मंत्री रमाशंकर सिंह पटेल ने भारत रत्न मदनमोहन मालवीय तथा पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी के सिद्धांतों व विचारों पर प्रकाश डाला। राज्यसभा सदस्य रामशकल ने अपने विचारों को व्यक्त करते हुए कहा कि शक्तिशाली देशों के विरोध के बावजूद अटलजी के नेतृत्व में परमाणु परीक्षण किया गया था। गंगासागर दूबे ने सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से मिल रहे गरीब परिवारों को लाभ के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम के पूर्व मदनमोहन मालवीय तथा अटलबिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्ज्वलित किया गया। इसके साथ ही हरिहरा- घोरावल मार्ग से अंबेडकर मन्दिर तक सीसी रोड के शिलापट्ट का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व मण्डल अध्यक्ष राजेश सिंह ने किया। सभा का समापन करते हुए लालबहादुर सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया। छानबे विधायक राहुल प्रकाश कोल, सुरेंद्र सिंह, दिनेश सिंह, जगदीश सिंह, बालेंदुमणि त्रिपाठी, राकेस सिंह, हिमांशु सिंह, कुँवर बहादुर,विद्या भूषण सिंह, विजय बहादुर पाण्डेय, रामचंद्र शुक्ल, बेचन सिंह, भोला पाल, धीरेंद्र सिंह,एएन सिंह, विद्या देवी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन

चुनार। सूबे के ग्रामीण विकास मंत्री राजेंद्र प्रसाद उर्फ मोती सिंह का वाराणसी से राजगढ़ ब्लाक के बसही गांव जाते समय शनिवार को अपराह्न भाजपा कार्यकर्ताओं ने दुर्गा जी मोड़ पर स्वागत किया। भाजपा मंडल नगर अध्यक्ष चन्द्रहास गुप्ता के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण व पुष्प गुच्छ प्रदान कर मंत्री का स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से कहा कि इस सरकार में ग्रामीण क्षेत्रों में भी विकास धरातल पर दिखाई दे रहा है। इस दौरान चुनार विधान सभा क्षेत्र प्रभारी शिवकुमार सिंह, पूर्व नगर अध्यक्ष नंदलाल केशरी, विजय बहादुर सिंह, सभासद कुंवर सूर्य प्रताप सिंह, रामवृक्ष पाल, मुनीब चौहान, गौतम मौर्या, अखिलेश मिश्रा, अभिलाष राय, राजेन्द्र प्रसाद प्रजापति, आलोक श्रीवास्तव आदि प्रमुख मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed