फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   mrz news

फैसले के समय बाजारों में रहा सन्नाटा

Sun, 10 Nov 2019 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
mrz news
फोटो
विज्ञापन

फैसले के समय बाजारों में रहा सन्नाटा
टीवी और मोबाइल पर पल- पल की अपडेट लेते रहे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। अयोध्या प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय के फैसले को लेकर जिले के लोगों में काफी उत्सुकता रही। शुक्रवार की रात जब फैसला सुनाने का समय घोषित किया गया तो लोगों के मन में कुछ आशंकाएं थी। लेकिन शनिवार को सुबह पूरा परिदृश्य आम दिनों की ही तरह रहा। फैसले के समय जरूर बाजारों में सन्नाटा पसर गया। प्रमुख स्थानों पर पुलिस फोर्स गश्त करती रही। प्रशासन की कई दिनों से चल रही गतिविधियों से लोग यह तो समझ रहे थे कि फैसला जल्द ही आने वाला है लेकिन शनिवार को ही फैसला आएगा। यह किसी ने नहीं सोचा था। लोगों के अनुमान में और फैसला आने में लगभग एक सप्ताह का अंतर हो गया। राम मंदिर पर फैसले का आमतौर पर सभी लोगों ने स्वागत किया। यहां तक कि विपक्षी दलों ने भी इस फैसले का स्वागत किया। सुबह के दस बजे के पहले लोगों की बाजारों में कुछ चहल पहल बढ़ी। कुछ लोगों ने आवश्यकता से अधिक सामान लेने का प्रयास किया लेकिन जल्द ही उनको समझ में आ गया कि इसकी कोई जरूरत नहीं है। कलेक्ट्रेट रोड पर सुबह के समय एकदम सन्नाटा पसरा रहा लेकिन समय के साथ चहलपहल बढ़ती रही। अधिकतर जगहों पर दुकानें भी खुलीं और शाम के समय सामान्य रूप से लोग सड़कों पर चलते फिरते दिखाई दिए। चाट की दुकानें रोज की तरह खुली रहीं और लोगों ने उनका आनंद भी लिया। हां यह जरूर रहा कि फैसले के समय अधिकतर लोग अपने घरों में टीवी से चिपके रहे। जो लोग अपने काम काज के सिलसिले में अथवा दफ्तरों में जाने के लिए निकले थे। उन्होंने अपने मोबाइल पर इसका अपडेट लिया। एक बार पूरी जानकारी होने के बाद वह अपने काम काज में लग गए। पूरे जिले का वातावरण एकदम सामान्य रहा। मुस्लिम बहुल इलाके में भी लोग 10 नवंबर को ईद मिलादुन्नबी मनाने की तैयारी में लगे रहे।

अयोध्या फैसले के दिन शहर से लेकर गांव तक चौकसी बरती गई। दोनों संप्रदाय के लोगों ने शनिवार को अयोध्या प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर खुशी जताई। कई स्थानों पर दोनों संप्रदाय के लोगों ने एक दूसरे को बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया। सुरक्षा के कड़े इंतजाम को देखते हुए कहीं भी उत्सव या जश्न नहीं मनाया गया। जिगना: विकास खंड छानबे में शनिवार को सुबह से ही सर्वोच्च न्यायालय के आदेश आने से पूर्व शांति व्यवस्था व सद्भाव कायम रखने के लिए जिगना व विंध्याचल पुलिस संभावित स्थानों, चौराहों के अलावा पूरे क्षेत्र में भ्रमण कर नजर रखी। पुलिस बल के साथ ही एसडीएम सदर, तहसीलदार सदर, क्षेत्राधिकारी भ्रमण पर रहे। लालगंज: स्थानीय बाजार में शनिवार को तहसीलदार सुनील कुमार के नेतृत्व सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए सुरक्षा कर्मियों ने चौकसी बरती। क्षेत्र के दुबार, बरकछ, पतार कला, लहंगपुर, तुलसी आदि बाजारों के साथ अन्य चहल-पहल वाले स्थानों पर नजर रखी। जमालपुर: अयोध्या फैसले को लेकर शनिवार को क्षेत्र में इलाकाई पुलिस सक्रिय रही। थानाध्यक्ष अश्वनी त्रिपाठी दलबल के साथ बाजार में चक्रमण कर आए न्यायालय के फैसले का सम्मान करने और शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। थानाध्यक्ष स्थानीय बाजार के साथ ही क्षेत्र के मठना, धारा, गोरखपुर माफी, डोहरी, डवक, ओडी, बहुआर सहित कई गांवों का चक्रमण करते रहे। उपजिलाधिकारी और क्षेत्राधिकारी चुनार ने भी क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी। प्रतिदिन की अपेक्षा बाजार में शनिवार को लोगों उपस्थिति कम रही। शेरवां: रामलला मंदिर व बाबरी मस्जिद पर फैसला आने के इंतजार में ग्रामीण सुबह से ही टीवी व इंटरनेट से चिपके रहे। चट्टी और चौराहों पर सुबह लोगों में उत्सुकता बनी रही। अयोध्या प्रकरण पर आए फैसले का लोगों ने स्वागत किया। इमिलियाचट्टी: चौकी प्रभारी बिमलेश कुमार सिंह ने चौकी क्षेत्र के सेमरा, भुड़कुड़ा, अतरवली कला खुर्द, बभनी, इमिलिया कला खुर्द, सोनबरसा, खुटहा व पटिहटा गांव का भ्रमण कर शांति व्यवस्था पर नजर रखी। सीओ नक्सल रमाकांत सिंह दलबल के साथ क्षेत्र में नजर रखे रहे। अदलहाट: अयोध्या मंदिर मामले में सर्वोच्च न्यायालय का फैसला आते ही प्रत्येक वर्ग में प्रसन्नता छाई रही। चट्टी और चौराहों पर वर्षों के विवाद समाप्ति पर सुप्रीम कोर्ट के न्याय पर हर्ष व्यक्त किया। एसडीएम चुनार जंग बहादुर यादव तथा क्षेत्राधिकारी हितेंद्र कृष्ण भी क्षेत्र का भ्रमण कर नजर रखे रहे। कछवां: आदर्श नगर पंचायत में समाज सेवियों ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया है। ड्रमंडगंज: बेलन बरौधा चौकी क्षेत्र में शांति और सौहार्द का वातावरण बनाए रखने के लिए एसडीएम व क्षेत्राधिकारी लालगंज ने भ्रमण कर नजर रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed