फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   More than 23.5 lakh rupees came out of Vindhyavasini temple donation characters

Mirzapur News: विंध्यवासिनी मंदिर के दान पात्रों से निकले 23.5 लाख से ज्यादा रुपये

Fri, 05 Jul 2024 05:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2024 05:18 AM IST
विज्ञापन
More than 23.5 lakh rupees came out of Vindhyavasini temple donation characters
विंध्याचल। चैत्र नवरात्र समेत दो महीने बाद बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे विंध्यवासिनी मंदिर में लगे दान पात्रों को रुपयों की गिनती के लिए खोला गया। दान पात्रों से कुल 23 लाख 57 हजार 708 रुपये प्राप्त हुए। यह धनराशि भारतीय स्टेट बैंक की विंध्याचल शाखा में विंध्य विकास परिषद के पदेन अध्यक्ष जिलाधिकारी के खाते में जमा की गई। शुक्रवार को भी दान पात्र में मिले रुपयों की गिनती होगी। नवरात्र से पांच दिन पहले गिनती के बाद अब दान पात्रों को खोला गया है।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार राहुल मिश्रा की देखरेख में विंध्यवासिनी मंदिर में लगे दान पात्रों से निकले रुपये की गिनती मंदिर की छत पर बने श्री विंध्य पंडा समाज के कार्यालय में पुलिस और सीसी कैमरे की निगरानी में शुरू हुई। दान पेटिका से निकले रुपयों की गिनती के बाद रुपये भारतीय स्टेट बैंक के कैशियर शिवराज सिंह ने खाते में जमा की। बृहस्पतिवार को दो दान पात्रों को खोला गया। इन दान पात्रों में मिले रुपयों और सिक्कों की गिनती शुरू हुई जो रात तक चली। दो दान पात्रों में 22 लाख 20 हजार 610 रुपये तथा एक लाख 37 हजार 98 रुपये के सिक्के निकले। इसके अलावा मां विंध्यवासिनी मंदिर परिसर, महाकाली मंदिर, मां अष्टभुजी देवी मंदिर में भी दान पेटिकाएं लगाई गई हैं। शुक्रवार को सुबह 10 बजे से दान पेटिकाएं खोलकर गिनती की जाएगी। रुपयों की गिनती के दौरान संग्रह अमीन विजय शंकर दुबे, प्रदीप कुमार दुबे, लक्ष्मीकांत सिंह, चंद्रमणि तिवारी, लव कुश तिवारी, महेश सोनकर, शिवकुमार चौरसिया, विजय श्याम पांडेय, सुनील मधुकर, अनिल सोनकर, सुभाष चंद्र शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed