{"_id":"66ea8efebb84b14c840903da","slug":"mirzapur-police-arrested-accused-of-snatching-in-an-encounter-2024-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर पुलिस का एक्शन: मुठभेड़ में इनामी बदमाश गिरफ्तार, स्कूटी सवार युवती से किया था छिनैती का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुर पुलिस का एक्शन: मुठभेड़ में इनामी बदमाश गिरफ्तार, स्कूटी सवार युवती से किया था छिनैती का प्रयास
Wed, 18 Sep 2024 01:57 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
Published by: प्रगति चंद
Updated Wed, 18 Sep 2024 01:57 PM IST
सार
मिर्जापुर जिले में स्कूटी सवार युवती से छिनैती का प्रयास करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बदमाश पर इनाम भी घोषित किया गया था।
विज्ञापन
घटना की जानकारी देती पुलि
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मिर्जापुर जिले के कटरा कोतवाली क्षेत्र में संगमोहाल के पास सोमवार को स्कूटी सवार युवती का चेन छीनने का प्रयास करने के इनामी आरोपी को पुलिस ने मंगलवार की दोपहर बसही के पास मुठभेड़ में बाएं पैर में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से तमंचा, कारतूस और चोरी की बाइक बरामद किया गया। घायल इनामी को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर मिर्जापुर लाया गया।
विज्ञापन
यह है मामला
क्षेत्र के भैंसहिया टोला निवासी इनामी विकास हेला सोमवार को क्षेत्र से सुबह एक बाइक चोरी करने के बाद दोपहर एक बजे संगमोहाल, मुसद्दी धर्मशाला के पास बाइक सवार विकास हेला एक स्कूटी सवार युवती का चेन छीनने का का प्रयास किया। जिसमें मां के साथ जा रही युवती स्कूटी से गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गयी। जिसका ईलाज ट्रामा सेंटर मिर्जापुर में चल रहा है। पुलिस को सीसी कैमरे की मदद से स्कूटी सवार से छीनैती करने वाले की पहचान करने में मदद मिली।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के निर्देश पर एएसपी सिटी नितेश सिंह के नेतृत्व में टीम 25 हजार के इनाम आरोपी को पकड़ने में जुट गई। कटरा कोतवाली पुलिस मंगलवार को बसही के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस को देख विकास हेला भागते गिरफ्तारी से बचने के लिये पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया।
विज्ञापन
पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ आरोपी के बाएं पैर में गोली मारकर पकड़ लिया। पुलिस मुठभेड़ में घायल विकास हेला को पुलिस अभिरक्षा में इलाज के लिए ट्रामा सेंटर मिर्जापुर लाया गया। उसके पास से एक तमंचा, एक कारतूस और एक खोखा के साथ बाइक बरामद किया गया।
एएसपी सिटी नितेश सिंह ने बताया कि युवती से छीनैती का प्रयास करने वाले आरोपी इनामी विकास हेला को मुठभेड़ में पकड़ा गया है। विकास पूर्व में चोरी व लूट की घटनाओं में जेल जा चुका है। बीते जुलाई माह में वह जमानत पर जेल से छूट था। सोमवार को चोरी की बाइक से महिला के साथ लूट की घटना करने का प्रयास किया गया था।