फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Mirzapur Crime: Distressed by family discord, mother first fed poison to daughter, then ate it herself, condit

Mirzapur Crime: पारिवारिक कलह से परेशान होकर मां ने पहले बेटी को खिलाया विषाक्त, फिर खुद भी खाया, दोनों की मौत

Fri, 21 Jul 2023 01:17 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 21 Jul 2023 01:17 PM IST
सार

मिर्जापुर में शिवकली का उसके पति रामधनी में कुछ अनबन चल रहा था। शुक्रवार की सुबह विवाद के चलते शिवकली ने नौ वर्षीय पुत्री आरती को विषाक्त सेवन कराने के बाद खुद भी उनका सेवन कर लिया।

विज्ञापन
Mirzapur Crime: Distressed by family discord, mother first fed poison to daughter, then ate it herself, condit
जहर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

संतनगर थाना क्षेत्र के सिरसी हिनौती  गांव में शुक्रवार को पारिवारिक कलह से ऊबकर विवाहिता ने अपनी पुत्री के साथ विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। इलाज के लिए परिजन एम्बुलेंस से दोनों को पीएचसी पटेहरा ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गम्भीर होने पर चिकित्सको ने मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। मंडलीय अस्पताल में उपचार के दौरान मां-पुत्री की मौत हो गई। मौत से परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- MV Rajmahal Cruise: कोलकाता से काशी आ रहा है राजमहल क्रूज, 32 पर्यटकों के साथ 22 अगस्त को पहुंचेगा
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी शिवकली (48) का उसके पति रामधनी में कुछ अनबन चल रहा था। शुक्रवार की सुबह विवाद के चलते शिवकली ने 10 वर्षीय पुत्री आरती को विषाक्त सेवन कराने के बाद खुद भी उनका सेवन कर लिया। जानकारी होने पर परिजन दोनों को पीएचसी पटेहरा ले गए। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सको ने दोनों को मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 जहाँ दोनों का मण्डलीय अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। थानाध्यक्ष रामनरायन  राम ने बताया की विषाक्त पदार्थ के सेवन से मां- बेटी की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed