फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   FIR registered against five individuals for committing an obscene act and trespassing into a house to assault someone.

Mirzapur News: अश्लील हरकत करने और घर में घुसकर मारपीट में पांच के खिलाफ प्राथमिकी

Sat, 12 Sep 2026 01:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against five individuals for committing an obscene act and trespassing into a house to assault someone.
अदलहाट। हांसापुर नैठी गांव में छह महीने पहले पहले महिलाओं से अश्लील हरकत करने और मना करने पर घर में घुस कर मारने-पीटने और जान से मारने की धमकी देने मामले में ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट के आदेश पर बृहस्पतिवार की रात को पुलिस ने पांच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। थाना के हांसापुर नैठी गांव निवासी युवक का आरोप है कि तीन मार्च की शाम पांच बजे गांव के ही राजू, काजू , संदीप, राम अवतार, गोविंदा उसके दरवाजे के सामने कुएं पर बैठकर घर की महिलाओं से अश्लील हरकत कर रहे थे। मना करने पर घर में घुसकर मारने पीटने लगे। चीख सुनकर पत्नी उसे बचाने आई तो उसे भी मारा पीटा और गले से सोने की चेन छीन ली। थानाध्यक्ष वैद्य नाथ सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर कोर्ट के आदेश पर गांव के ही पांच लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed