{"_id":"6aa45efb824c4a34e00357e1","slug":"during-the-inspection-three-employees-were-found-absent-and-issues-regarding-seepage-and-electricity-were-discovered-in-the-lab-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-161009-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: निरीक्षण में तीन कर्मचारी अनुपस्थित मिले, लैब में सीपेज और बिजली की समस्या मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: निरीक्षण में तीन कर्मचारी अनुपस्थित मिले, लैब में सीपेज और बिजली की समस्या मिली
विज्ञापन
सीएमओ ने लालगंज के सीएचसी का निरीक्षण किया
संवाद न्यूज एजेंसी
लालगंज। सीएमओ डॉ. केके मिश्रा ने शुक्रवार को डिप्टी सीएमओ मुकेश प्रसाद के साथ सीएचसी लालगंज का औचक निरीक्षण किया। उपस्थिति पंजिका की जांच में तीन कर्मचारी अनुपस्थित मिले। इनमें एक कर्मचारी चिकित्सकीय अवकाश पर था।
सीएमओ ने ओपीडी, दवा वितरण, जांच, अल्ट्रासाउंड, डिजिटल एक्सरे और प्रसव के लिए आने वाली महिलाओं के इलाज की व्यवस्था का जायजा लिया। नवनिर्मित 63 प्रकार की जांच प्रयोगशाला के निरीक्षण के दौरान भवन में सीपेज मिला। 48 लाख रुपये की लागत से बने भवन में विद्युत व्यवस्था की समस्या भी सामने आई। लैब टेक्नीशियन कृष्णा ने बताया कि विद्युत आपूर्ति रहने पर ही जांच हो पाती है। बिजली कटने के बाद जांच ठप हो जाता है। लैब में वैकल्पिक विद्युत व्यवस्था नहीं होने से मरीजों को जांच के लिए बिजली आने का इंतजार करना पड़ता है। इससे जांच और रिपोर्ट मिलने में देरी होती है। अधीक्षक डॉ. मनोज सिंह ने बताया कि ओपीडी नियमित संचालित हो रही है। वर्तमान में प्रतिदिन 450 से 500 मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। सीएमओ ने औषधि वितरण कक्ष में चीफ फार्मासिस्ट एसएन सरोज और फार्मासिस्ट अवधेश द्विवेदी से दवाओं की उपलब्धता और वितरण के बारे में जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान बालरोग विशेषज्ञ डॉ. कैलाश नाथ बिंद, डॉ. उपेंद्रनाथ पाठक, डॉ. शिवम, लैब टेक्नीशियन मुकेश सिंह, सिद्धार्थ उपाध्याय, राजेश श्रीवास्तव सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।