फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   crore affected in the district.

बैंक हड़ताल: जिले में 500 करोड़ का लेन देन प्रभावित

Sat, 12 Sep 2026 01:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
crore affected in the district.
डंकीनगंज ​स्थित इंडियन बैंक के सामने प्रदर्शन करते कर्मचारी।-सोशल मीडिया।
मिर्जापुर। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के आह्वान पर शुक्रवार को जिले के बैंक कर्मचारी और अधिकारी हड़ताल पर रहे। बैंककर्मियों ने इंडियन बैंक डंकीनगंज शाखा के सामने केंद्र सरकार और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। हड़ताल के कारण जिले में चेक क्लीयरिंग, जमा-निकासी समेत बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहीं। यूएफबीयू के जिला संयोजक सुरेश पांडेय ने बताया कि विभिन्न बैंकों को मिलाकर शुक्रवार को 500 करोड़ रुपये लेनदने प्रभावित रहा। यूएफबीयू के जिला संयोजक सुरेश पांडेय ने कहा कि सहमति के बावजूद बैंककर्मियों की जायज मांगें लागू नहीं की जा रही हैं। पीएलआई योजना में भेदभाव का आरोप लगाते हुए उन्होंने इसे वापस लेने की मांग की। चेतावनी दी कि सरकार ने मांगों पर गंभीरता नहीं दिखाई तो 28, 29 और 30 सितंबर को देशभर में बैंक कर्मचारी फिर हड़ताल करेंगे। हड़ताल में एसबीआई, पीएनबी, इंडियन बैंक, केनरा बैंक, यूनियन बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, यूको बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक, यूपी ग्रामीण बैंक, आईडीबीआई समेत निजी क्षेत्र के एक्सिस, एचडीएफसी, उत्कर्ष और अन्य बैंकों के कर्मचारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

प्रदर्शन से पूर्व कर्मचारियों ने मोटरसाइकिल रैली निकालकर विरोध जताया। सभा को संजीव कुमार पांडेय, मनोज कुमार यादव, केके तिवारी, संजय कुमार दुबे और वीरेंद्र कुमार सिंह ने संबोधित किया। प्रदर्शन में करीब 150 बैंककर्मी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed