फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   MV Rajmahal Cruise: Rajmahal cruise coming from Kolkata to Kashi, will reach on August 22 with 32 tourists

MV Rajmahal Cruise: कोलकाता से काशी आ रहा है राजमहल क्रूज, 32 पर्यटकों के साथ 22 अगस्त को पहुंचेगा

Fri, 21 Jul 2023 12:09 PM IST
किरन रौतेला नीलांबुज तिवारी, अमर उजाला, वाराणसी
नीलांबुज तिवारी, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 21 Jul 2023 12:09 PM IST
सार

एमवी राजमहल पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से देश की सांस्कृतिक राजधानी काशी आएगा। इसका विस्तृत शेड्यूल जारी कर दिया गया। क्रूज आधुनिक सुविधा-संसाधनों से लैस है। विदेशी पर्यटक ही आ रहे हैं। यही क्रूज 23 अगस्त को मिर्जापुर के चुनार जाएगा। इसी दिन लौटकर वाराणसी भी आ जाएगा। जो पर्यटक लौटेंगे, वह फ्लाइट के जरिये अपने-अपने देश चले जाएंगे।

विज्ञापन
MV Rajmahal Cruise: Rajmahal cruise coming from Kolkata to Kashi, will reach on August 22 with 32 tourists
कोलकाता से विदेशी सैलानियों को लेकर वाराणसी आएगा राजमहल क्रूज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गंगा का जलस्तर बढ़ते ही क्रूज की आवाजाही तेज होने वाली है। एमवी राजमहल 32 पर्यटकों के साथ छह 6 अगस्त को कोलकाता से रवाना होगा। यह क्रूज सोलह दिन बाद यानी 22 अगस्त को वाराणसी के राजघाट पर लंगर डालेगा।

विज्ञापन

एमवी राजमहल पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से देश की सांस्कृतिक राजधानी काशी आएगा। इसका विस्तृत शेड्यूल जारी कर दिया गया। क्रूज आधुनिक सुविधा-संसाधनों से लैस है। विदेशी पर्यटक ही आ रहे हैं। यही क्रूज 23 अगस्त को मिर्जापुर के चुनार जाएगा। इसी दिन लौटकर वाराणसी भी आ जाएगा। जो पर्यटक लौटेंगे, वह फ्लाइट के जरिये अपने-अपने देश चले जाएंगे। इसके बाद काशी में मौजूद विदेशी पर्यटकों का दूसरा दल क्रूज पर सवार होगा। 25 अगस्त को क्रूज पर ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का रंग जमेगा। 26 अगस्त को क्रूज दोबारा चुनार जाएगा। पर्यटक मिर्जापुर के ऐतिहासिक, धार्मिक स्थलों को देखेंगे। स्थानीय लोगों से संवाद भी करेंगे। 

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Ghazipur: गंगा में नहाने गया किशोर डूबा, खबर मिलते ही रोते बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे परिजन, तलाश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन

MV Rajmahal Cruise: Rajmahal cruise coming from Kolkata to Kashi, will reach on August 22 with 32 tourists
राजमहल क्रूज - फोटो : अमर उजाला

क्रूज पर पर्यटकों के लिए राजशाही इंतजाम

भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण वाराणसी कार्यालय के प्रभारी आरसी पांडेय ने बताया कि जलमार्ग संख्या एक पर जल परिवहन को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसी क्रम में एमवी राजमहल (क्रूज) अगस्त में वाराणसी आ रहा है। यह क्रूज फरक्का, साहिबगंज, कहलगांव, पटना, गाजीपुर होते हुए काशी पहुंचेगा। अलग-अलग जगहों पर लंगर डालेगा। इसमें सवार पर्यटक रास्ते में पड़ने वाले सभी ऐतिहासिक व धार्मिक स्थलों को देखते हुए आएंगे। असाेम बंगाल नेविगेशन कंपनी के क्रूज पर पर्यटकों के लिए राजशाही इंतजाम होंगे। इसके दीवार पर लगी पेंटिंग राजशाही कला और शिल्प के उदाहरण हैं। भारतीय संस्कृति और राजशाही घरानों की गौरवमयी संस्कृति से जुड़ी वस्तुएं क्रूज पर सजाई गई हैं।

ये है शेड्यूल दिनांक (अगस्त)

6: कोलकाता से चलेगा

22: वाराणसी पहुंचेगा

23 : चुनार जाएगा

23: वाराणसी आना है।

26: दोबारा चुनार जाना है।

29: वाराणसी से कोलकाता जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed