मिर्जापुर। मां विंध्यवासिनी विवि की कुलपति प्रो. शोभा गौड़ के निर्देशन में शुक्रवार को विश्वविद्यालय के अस्थायी परिसर (राजकीय महाविद्यालय, मझवां, उमरियां) में ध्यान योग का आयोजन किया गया।
सुबह 11 बजे यौगिक ऊर्जा (प्राणाहुति) के माध्यम से हृदयानुभूति आधारित दो दिवसीय ध्यान सत्र के पहले दिन (दो ध्यान सत्र) का कार्यक्रम हुआ। श्रीराम चंद्र मिशन सम्प्रति हार्टफुलनेश इंस्टीट्युट के प्रशिक्षक प्रो. गौरीशंकर द्विवेदी ने दो सत्रों का ध्यान कराया। कार्यक्रम में ध्यानावस्थित सभी प्रतिभागियों ने आध्यात्मिक अनुभवों को साझा किया। इस कार्यक्रम में मानविकी संकायाध्यक्ष, प्रो. गौरीशंकर द्विवेदी, विज्ञान संकायाध्यक्ष, प्रो. देवेन्द्र पाण्डेय, कुलसचिव, राम नारायण, परीक्षा नियंत्रक हरीश चन्द, सहा. कुलसचिव अखिलेश कुमार मिश्र तथा विश्वविद्यालय के सभी कर्मचारीगण व अन्य महाविद्यालयों से आये प्रबंधक भी उपस्थित रहे।