{"_id":"6aad9fad27550927e1072721","slug":"mirzapur-district-receives-a-grade-in-49-categories-on-the-cm-dashboard-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-161487-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: सीएम डैशबोर्ड में मिर्जापुर जनपद को 49 मदों में मिली ए श्रेणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: सीएम डैशबोर्ड में मिर्जापुर जनपद को 49 मदों में मिली ए श्रेणी
विज्ञापन
जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने की समीक्षा बैठक
मिर्जापुर। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड विकास, आकांक्षी ब्लॉक और फैमिली आईडी की बैठक हुई। इसमें बिंदुवार विस्तृत समीक्षा की गई। सीएम डैशबोर्ड विकास की समीक्षा में जनपद को 49 मदों और योजनाओं में ए श्रेणी प्राप्त हुई है।
जिलाधिकारी ने बी और सी श्रेणी वाले अधिकारियों पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि सितंबर के बचे दिनों में बेहतर कार्य करते हुए अक्तूबर की रिपोर्ट में सुधार लाएं, अन्यथा कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में जिलाधिकारी ने जिला कार्यक्रम अधिकारी से कहा कि सैम और मैम बच्चों की ग्राम और ब्लॉकवार सूची बनाकर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। सैम बच्चों के लिए नामित नोडल अधिकारी 10-10 बच्चों की निगरानी करें। अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग से कहा कि जो निर्माण कार्य शेष हैं। उनमें कुछ तकनीकी कमियां हों तो उन्हें दूर कराते हुए कार्य पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में अवशेष लक्ष्य को पूरा कराने के निर्देश दिए। जीएसवाई में प्रगति खराब होने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी से कहा कि प्रतिदिन इसकी स्वयं समीक्षा करते हुए सुधार लाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
बीएसए और जिला विद्यालय निरीक्षक से कहा कि जिन छात्रों ने कक्षा नौ और 10 उत्तीर्ण कर ली है और किसी कारणवश कक्षा 11 में दाखिला नहीं लिया है, उनकी सूची तैयार करें। 30 सितंबर तक शिक्षक उनके घर जाकर अभिभावकों को नामांकन के लिए प्रेरित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि वे स्वयं 10 बच्चों का और मुख्य विकास अधिकारी दो बच्चों का नामांकन कराकर फीस जमा करेंगे।
बैठक में सीडीओ विशाल कुमार, परियोजना निदेशक डीआरडीए धर्मजीत सिंह, सीएमओ डॉ. कीर्ति कुमार मिश्र, जिला विकास अधिकारी राजीव कुमार शर्मा समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।