फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   11 women arrested for extorting money from passengers on trains by posing as transgender

Mirzapur News: ट्रेनों में किन्नर बनकर यात्रियों से वसूली करने वाली 11 महिलाएं गिरफ्तार, क्यूआर कोड से भी ऐंठती थीं

Sat, 19 Sep 2026 02:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
11 women arrested for extorting money from passengers on trains by posing as transgender
पैसेपंजाब की रहने वाली हैं पकड़ी गईं महिलाएं, 25 वर्षों से रह रहीं चंदौली में
विज्ञापन

रेलवे हेल्पलाइन 139 पर रोज मिल रही शिकायतों पर चलाया गया अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी

मिर्जापुर। रेलवे सुरक्षा बल ने किन्नर बनकर ट्रेनों में यात्रियों से रुपये ऐंठने वाली 11 महिलाओं को पुलिस ने शुक्रवार को मिर्जापुर और छवकी रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है। सभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की गई है। आरोप है कि ये महिलाएं किन्नर बनकर माला-फूल व तस्वीर बेचने के बहाने ट्रेनों में चढ़कर यात्रियों से रुपये वसूलती हैं। इतना ही नहीं, जो यात्री नकदी नहीं देते थे, उनसे क्यूआर कोड के जरिये रुपये लेती थीं। आरपीएफ ने सभी के खिलाफ रेलवे एक्ट की सुसंगत धाराओं में कार्रवाई करते हुए 31,777 रुपये जुर्माना वसूला।
आरपीएफ प्रभारी चमन सिंह तोमर ने बताया कि रेलवे हेल्पलाइन 139 पर मिल रही शिकायतों के बाद उच्चाधिकारियों के निर्देश पर अभियान चलाया गया। शुक्रवार सुबह 10 बजकर 33 मिनट पर गाड़ी संख्या 12487 के एसी कोच में यात्रियों से रुपये मांग रहीं सात महिलाओं को पकड़ा गया। इसी तरह छवकी स्टेशन पर ट्रेन संख्या 11402 में भी यात्रियों से रुपये मांगने के आरोप में चार अन्य महिलाओं को पकड़ा गया।
विज्ञापन


पकड़ी गई महिलाओं में अनूपा (50), निवासी गल्ला मंडी, बड़कू के मकान में, थाना कोतवाली, जिला चंदौली, लक्षो देवी (40), अनि (32), ज्योति (34), ज्योति (28), विमला (40), शम्मी (37), सीता (49), मोंगा (36), मीनू (32) और रजनी (37) शामिल हैं। सभी पंजाब के मोगा, धर्मकोट और फिरोजपुर की मूल निवासी हैं। ये सभी चंदौली में लगभग 25 वर्षों से रह रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरपीएफ प्रभारी ने बताया कि पकड़ी गई महिलाएं किन्नर नहीं हैं, लेकिन ट्रेनों में किन्नर बनकर यात्रियों से रुपये ऐंठती हैं। यात्रियों की शिकायत पर ट्रेनों में अभियान चलाकर कार्रवाई की गई है।
तीन दिनों में 20 महिलाओं पर की गई कार्रवाई
आरपीएफ प्रभारी ने बताया कि डीडीयू-मिर्जापुर-विंध्याचल-प्रयागराज-छिवकी रेलखंड पर अलग-अलग चरणों में लगातार निगरानी और चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इन दोनों ट्रेनों में महिलाओं द्वारा लगातार यात्रियों को परेशान करने की शिकायतें मिल रही हैं। इसके बाद लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अभियान में अब तक 20 महिलाओं को पकड़ा गया है। यात्रियों की सुविधा और सुरक्षित रेल यात्रा सुनिश्चित करने के लिए ट्रेनों में जबरन पैसे मांगने तथा इस तरह की अन्य गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।


500-200 का नोट देने पर बाकी रुपये नहीं लौटाती थीं

अधिकारी ने बताया कि पकड़ी गई महिलाएं किन्नरों की तरह ताली बजाकर लोगों को परेशान कर रुपये ऐंठ लेती थीं। इतना ही नहीं, कोई यात्री अगर 100, 200 या 500 का नोट देता तो वे उसे बाकी के रुपये नहीं लौटाती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed