{"_id":"56f583804f1c1bd101f14e8d","slug":"medical-service-bad-in-mirzapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में सरकारी स्वास्थ्य सुविधाएं बदहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में सरकारी स्वास्थ्य सुविधाएं बदहाल
अमर उजाला ब्यूरो मिर्जापुर
Updated Fri, 25 Mar 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
जिले में सरकारी स्वास्थ्य सुविधाएं बदहाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला एवं महिला चिकित्सालय की स्वास्थ्य सुविधाएं बदहाली का शिकार हैं। जिला चिकित्सालय में महीनों से एक्सरे प्लेट खत्म हो गई है, जबकि महिला चिकित्सालय में सालों से अल्ट्रासाउंड कक्ष बंद है। मजबूरन मरीजों को निजी चिकित्सालयों में जाना पड़ रहा है। मरीजों को बहुत सी दवाएं भी बाहर से खरीदनी पड़ रही हैं।
शासन की तरफ से लोगाें को लाख बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने का दावा किया जा रहा हो लेकिन सच्चाई कुछ और है। तमाम योजनाएं चलाकर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने का दावा करने वाले शासन के मंसूबों पर विभाग के अधिकारी पानी में फेरने में लगे हैं।
जिला चिकित्सालय कहने को मंडलीय चिकित्सालय है, लेकिन यहां सुविधाएं पीएचसी, सीएचसी जैसी है। महीनों से एक्सरे का प्लेट नहीं है। बहुत सी दवाएं भी लोगों को नहीं मिल पा रही है। कुछ डाक्टरों को छोड़ दे तो अधिकांश डाक्टर कभी-कभार ही बैठते हैं। इससे मरीजों को इलाज में काफी परेशानी होती है।