फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Married hanging on the noose, accused of murder

फंदे पर लटकी विवाहिता, हत्या का आरोप

Fri, 12 Nov 2021 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Married hanging on the noose, accused of murder
देहात कोतवाली क्षेत्र के अहमलपुर गांव में शुक्रवार की दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने कमरे में पंखे पर साड़ी का फंदा बनाकर लटक गई। कमरे में फंदे पर लटका देखकर घर की वृद्धा ने शोर मचाय। परिजनों ने फंदे से उतारा, तब तक उसकी मौत हो गई थी। मौत की सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या कर फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया। मायके वालों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने की तैयारी में है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के भिस्कुरी गांव निवासी बिंदु पांडेय की शादी क्षेत्र के अहमलपुर गांव निवासी संजीव पांडेय से 2019 में हुई थी। शुक्रवार की दोपहर बिंदु पांडेय (27) ने कमरे के अंदर पंखे के सहारे फंदे पर लटक कर जान दे दिया। काफी देर तक कमरे से बाहर न आने पर बिंदु के सास की सास ने भिड़का हुआ दरवाज खोला तो बिंदु फंदे पर लटक रही थी। परिजनों ने शव को नीचे उतारा तब तक उसकी मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिया। सूचना पर पहुंची देहात कोतवाली पुलिस छानबीन में जुटी। सूचना पर सीओ सदर शैलेंद्र त्रिपाठी और कोतवाल विजय चौरसिया मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंचे मायके वालों ने ससुरालियों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया। मृतका के भाई राहुल दुबे ने तहरीर देकर आरोप लगाय कि दो लाख रुपये और अपाचे बाइक के लिए ससुराल वाले उसकी बहन के प्रतड़ित करते थे। ससुराल वालों ने हत्या कर शव को फंदे पर लटका दिया है। देहात कोतवाल विजय चौरसिया ने बताय कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने पर मौत के कारण पता चलेगा। मायके वालों की तहरीर पर पति, सास-ससुर, जेठ-जेठानी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed