{"_id":"5efe0a248ebc3ea071761622","slug":"manrega-workers-did-not-get-salary-in-mirzapur-mirzapur-news-vns533558735","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनरेगाः भुगतान के लिए प्रवासी मजदूरों ने बीडीओ से लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनरेगाः भुगतान के लिए प्रवासी मजदूरों ने बीडीओ से लगाई गुहार
विज्ञापन
जिगना। मजदूरी न मिलने से नाराज श्रमिक भुगतान की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को ब्लॉक मुख्यालय छानबे पहुंचे। प्रभारी खंड विकास अधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपकर भुगतान कराने की मांग की।
ग्राम पंचायत धौराहरा से आए लगभग दो दर्जन मनरेगा मजदूरों का कहना है कि तालाब खोदाई में 28 से 42 दिन तक कराए गए काम का भुगतान नहीं हो पाया है। भुगतान के लिए ग्राम प्रधान, सचिव तथा बैंक का चक्कर लगाते हुए मजदूर परेशान हो चुके हैं।
प्रवासी मजदूरों में शामिल मुंशीलाल, गणेश कुमार, मोहम्मद नसीम, पीरमोहम्मद, अनिल कुमार, देवबहादुर, जय बहादुर, आशीष, अरविंद व आशु का कहना है कि भुगतान न होने से वैश्विक महामारी में परिवार का खर्चा चलाना मुश्किल हो गया है। इस संबंध में ग्राम विकास अधिकारी हरिश्चंद्र बिंद ने बताया कि सभी मजदूरों का मस्टररोल भरकर एमआईएस फीडिंग करा दिया गया है। शीघ्र ही पीएफएमएस माध्यम से शासन की ओर से भुगतान करा दिया जाएगा।