{"_id":"6acd3f5449d45418d901c4f8","slug":"man-dies-after-being-hit-by-train-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-162998-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
विज्ञापन
मुरी एक्सप्रेस से हादसा, सलखन के चुड़िहर मंदिर के पास मिला शव
संवाद न्यूज एजेंसी
सलखन। चोपन के सलखन स्थित चुड़िहर मंदिर के समीप रविवार देर रात मुरी एक्सप्रेस की चपेट में आने से पहचान कमलेश (35) की मौत हो गई। मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस ने शव की शिनाख्त की और आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
पहचान कमलेश (35) पुत्र रामजीवन के रूप में हुई है। अगोरी रेलवे स्टेशन के बड़े बाबू रामानंद ने बताया कि रविवार देर रात 1:40 बजे मुरी एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवक की मौत हुई। घटना की सूचना मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई की गई। बताया जाता है कि कमलेश मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। परिवार में उसकी दो बेटियां और दिव्यांग मां हैं। कमलेश की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। आजीविका का सहारा छिन जाने से परिजनों के सामने भरण-पोषण का संकट खड़ा हो गया है।
हालांकि, हादसे के वास्तविक कारणों का पता जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल सकेगा। रेलवे पुलिस मामले से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।