{"_id":"557d2b6177b12b8a32bff431162ba73d","slug":"life-disrupted-due-to-rain-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से थम गया जनजीवन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से थम गया जनजीवन
अमर उजाला ब्यूरो मिर्जापुर।
Updated Fri, 30 Oct 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
बुधवार की शाम से हो रही लगातार बूूंदाबांदी से जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। बारिश के कारण नगर के कई सड़कों, मुहल्लों, कालोनियों में जलभराव हो जाने से लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
गुरुवार को दिन भर हुई बूंदाबांदी से जहां एक ओर सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा, वहीं सड़कों पर जगह जगह जलभराव हो जाने से राहगीरों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
बरसात होने से अधिकांश लोग अपने-अपने घरों में ही कैद रहे, जिसको जरूरी कार्य रहा, वही नगर के बाजारों में निकला। बारिश होने से सड़कों पर जगह-जगह पानी एकत्रित होने से विद्यार्थियों को आने-जाने में काफी परेशानी हुई। बूंदाबांदी के बीच शाम को विद्युत आपूर्ति के ठप होने से नगर क्षेत्र के मुख्य बाजारों की रौनक गायब रही। दूकानों पर ग्राहकों के नहीं चढ़ने से दूकानदार मायूस दिखाई दिखे।
विज्ञापन
वहीं सवारी नहीं मिलने से रिक्शा चालक सड़क के किनारे छांव में रिक्शा खड़ा कर सवारी का इंतजार करते नजर आए। नगर के रतनगंज मार्ग सहित भरुहना रोड, रमईपट्टी रोड, पक्के पोखरा रोड सबरी चौराहा, लालडिग्गी रोड, शास्त्री पुल के समीप, नटवां रोड, लोहिया तालाब रोड, लोंहदी रोड सहित कई अन्य मुख्य मार्गों पर बारिश का पानी एकत्रित हो जाने से आवागमन बाधित रहा।
विंध्याचल संवाददाता के अनुसार विंध्य की सातों गलियों सहित पटेंगरा नाला रोड, रेहड़ा पुल रोड, बनारस बस स्टैंड, बंगाली चौराहा, बावली चौराहा, स्टेट बैंक चौराहा, बरतर तिराहे पर जगह-जगह कीचड़ व फिसलन से आवगामन ठप रहा। विंध्याचल क्षेत्र में साफ-सफाई नहीं किए जाने से जगह-जगह कूड़ा-करकट फैला रहा, जिससे दर्शनार्थियों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।