फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Leader of Opposition Lal Bihari visited Maa Vindhyavasini

Mirzapur News: नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी ने किए मां विंध्यवासिनी के दर्शन

Fri, 26 Jul 2024 04:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2024 04:44 AM IST
विज्ञापन
Leader of Opposition Lal Bihari visited Maa Vindhyavasini
मिर्जापुर। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का सिपाही बनकर विधानसभा उपचुनाव में जीत के लिए कमर कसकर चुनावी समर में उतर जाएं। कार्यकर्ता व शिक्षक सामंजस्य बनाकर डोर टू डोर संपर्क करें।
विज्ञापन

ये बातें नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद लाल बिहारी यादव ने अष्टभुजा डाक बंगले में सपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि विधानसभा उपचुनाव में जो भी प्रत्याशी मैदान में हों, उसे जिताने का काम आपके जिम्मे है। कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। व्यापारी और किसान अपने को ठगा महसूस कर रहे हैं। इस दौरान जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी, शिवशंकर सिंह यादव, रोहित शुक्ला, रामगोपाल बिंद, संजय यादव आदि मौजूद रहे। इससे पहले उन्होंने सुबह मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन किए। उसके बाद अष्टभुजा डाक बंगले में शिक्षक नेताओं और समाजवादी पार्टी के नेताओं से बात की। शाम को सक्तेशगढ़ स्थित स्वामी अड़गड़ानंद महाराज के आश्रम जाकर उनके दर्शन किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed