{"_id":"6262febc7168a916e464b87d","slug":"land-marked-for-state-university-mirzapur-news-vns6497334106","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य विश्वविद्यालय के लिए जमीन चिह्नित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य विश्वविद्यालय के लिए जमीन चिह्नित
विज्ञापन
राज्य विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए जमीन चिह्नित कर ली गई है। शुक्रवार को मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र व जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने बभनदेवा गांव में पहुंचकर राज्य विश्वविद्यालय के चिह्नित जमीन का निरीक्षण कर जायजा लिया।
विंध्याचल मंडल में राज्य विश्व विद्यालय की स्थापना के लिए भूमि चिह्नित कर 25 अप्रैल तक रिपोर्ट उपलब्ध कराने के लिए शासनस्तर से निर्देश दिया गया था। उसी क्रम में मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र, जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने उपजिलाधिकारी सदर चंद्रभान सिंह एवं राजस्व कार्मिकों के साथ सदर तहसील के बभनदेवा गांव में पहुंचकर भूमि की जांच की। इस दौरान अधिकारियों ने विश्वविद्यालय के लिए जमीन उपयुक्त है अथवा नहीं तथा अन्य पहलुओं पर पड़ताल की। उपजिलाधिकारी ने बताया कि विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए शासन के निर्देश के क्रम में एक स्थान पर 50 एकड़ से अधिक जमीन उपलब्ध है। उधर, निरीक्षण के बाद मंडलायुक्त ने उपजिलाधिकारी को जमीन की पैमाइश एवं अन्य प्रक्रिया तत्काल पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया। शासन स्तर से विंध्याचल मंडल में राज्य विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए ग्रामीण क्षेत्र में न्यूनतम 50 एकड़ तथा नगरीय क्षेत्र में न्यूनतम 20 एकड़ निशुल्क उपयुक्त भूमि का प्रबंध कराते हुये मंडलायुक्त विंध्याचल मंडल को 25 अप्रैल तक अवगत कराने को कहा गया है। उसी निर्देश के क्रम में शुक्रवार को मंडलायुक्त व जिलाधिकारी ने ग्राम बभनदेवा में पहुंचकर चिह्नित जमीन की पड़ताल की। इस दौरान मंडलायुक्त ने उप जिलाधिकारी को जमीन की पैमाइश तथा अन्य औपचारिकताएं पूरी करने का निर्देश दिया।