फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Laddoo Gopal bathed in Panchamrit

Mirzapur News: पंचामृत से कराया स्नान, धूमधाम से मनाया लड्डू गोपाल का छठीहार

Sat, 12 Sep 2026 01:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Laddoo Gopal bathed in Panchamrit
श्री कृष्ण के छठी पर नारायणपुर पुलिस चौकी मैं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार।
नरायनपुर। पुलिस चौकी परिसर में बृहस्पतिवार रात लड्डू गोपाल का छठीहार धूमधाम से मनाया गया। चौकी प्रभारी आशीष सिंह और पुलिसकर्मियों की देखरेख में आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना के साथ भजन-कीर्तन का आनंद लिया।
विज्ञापन

चौकी परिसर स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में लड्डू गोपाल को दूध, दही, शहद, घी और शक्कर से बने पंचामृत से स्नान कराया गया। इसके बाद नए वस्त्र और मुकुट पहनाकर विधिवत शृंगार किया गया। लड्डू गोपाल को कढ़ी-चावल, माखन-मिश्री, मखाने की खीर, धनिया पंजीरी, पंचामृत, फल और तुलसी दल का भोग लगाया गया। पंडित संसार पाठक और पंडित आर्यन उपाध्याय ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन, हवन और अन्य धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए। इसके बाद सोहर, कव्वाली और भजन की प्रस्तुतियों ने माहौल भक्तिमय कर दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में अदलहाट थाना प्रभारी बैजनाथ सिंह, अहरौरा प्रभारी अजय मिश्रा, पूर्व चौकी प्रभारी जयदीप सिंह समेत पुलिसकर्मी और आसपास क्षेत्र के काफी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed