फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Jogi arrested for collecting money by becoming a fake son

फर्जी पुत्र बनकर पैसे एठने वाला जोगी गिरफ्तार

Wed, 28 Jul 2021 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Jogi arrested for collecting money by becoming a fake son
स्थानीय थाना क्षेत्र के सहसपुरा गांव में एक व्यक्ति से उसका पुत्र बनकर एक लाख 86 हजार रुपये ठगने वाले जोगी को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान कर दिया। दस वर्ष पूर्व पीड़ित का पुत्र घर से कहीं चला गया था। इसी का फायदा उठाकर जोगी बनकर आए ठग ने ठगी की।
विज्ञापन

सहसपुरा गांव निवासी बुधराम विश्वकर्मा का पुत्र अन्नू उर्फ रवि विश्वकर्मा 16 अप्रैल 2011 को घर से कहीं चला गया था। जिसका अब तक पता नहीं चला। 10 वर्ष बाद 17 जुलाई 2021 को एक युवक गांव में साधु के रूप में भिक्षा मांगने गांव में पहुंचा। इसी दौरान वह बुधराम विश्वकर्मा के घर पहुंच गया और खुद को उनका लापता पुत्र बताते हुए उनके घर की सारी बातें बताने लगा। अपने साथ लाया एक शपथ पत्र भी दिखाया। इससे परिवार के लोगों को उस बहुरुपिये पर विश्वास हो गया। परिवार के लोगों द्वारा उसे घर रुक जाने की बात कहने पर उसने कहा कि हम मठ से जुड़ चुके हैं। मठ पर भंडारा हो जाएगा तब वह घर रह पाएगा। यदि मठ में पैसा नहीं दिया जाएगा तो कोई गंभीर क्षति हो सकती है। जिसके बाद बुधराम ने पुत्र मोह में एक लाख 46 रुपये उसके कहने पर उसके गुरुदेव को दे दिए। इसके बाद उसने भूत प्रेत भगाने व धन की वृद्धि करने के लिए घर के सारे गहने एक बक्से में बंद कराकर 11 दिन का पूजा-पाठ प्रारंभ किया। गांव वालों के कहने पर बक्से को खोलकर देखा तो उसमें गहने की जगह ईट-पत्थर मिला। इसके बाद परिजन उसकी तलाश में जुट गए। दो दिन पूर्व गांव में दोबारा आने पर लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी रशीद जोगी उर्फ काना पुत्र सिजाम निवासी टिकरिया विशुनपुरा थाना कोतवाली देहात जनपद गोंडा के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। एएसपी नक्सल महेश सिंह अत्रि ने बताया कि उसके पास से 70 हजार रुपये बरामद हुए हैं। आरोपी चोला बदल कर लोगों को धोखा देकर जानमाल का भय दिखाकर गहने व धन पर हाथ साफ करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed