फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   jija and brother inlaw died in road accident

सड़क हादसे में जीजा-साले की मौत

Wed, 23 Nov 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Wed, 23 Nov 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
jija and brother inlaw died in road accident
पाबौ में सड़क हादसे में नाले में गिरी स्कूटी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
लालगंज थाना क्षेत्र के बोदा गांव के पास सोमवार की रात करीब दस बजे बिना लाइट के आ रहे ट्रैक्टर और बाइक की भिड़ंत में सोमवार की रात जीजा साले की मौत हो गई। हादसे की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों की  सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन


इलाहाबाद जनपद के कोरांव थाना क्षेत्र के खेतरपलिया गांव निवासी सुनील पटेल (26) पुत्र राजाराम की शादी मिर्जापुर जनपद के लालगंज थाना क्षेत्र के जमोहरा गांव निवासी रामगति के पुुत्री के साथ तीन वर्ष पूर्व हुई थी। सुनील रविवार की शाम अपने ससुराल जमोहरा आया था। एक दिन रुकने के बाद सोमवार की रात अपने साले रामदयाल (18) पुत्र रामगति निवासी जमोहरा के साथ घर जा रहा था।
विज्ञापन


रात करीब दस बजे दोनों युवक जैसे ही लालगंज थाना क्षेत्र के बोदा गांव के पास पहुंचे कि सामने से बिना लाइट के आ रहे ट्रैक्टर से बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर होते ही दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। शोरगुल सुनकर पहुंचे आसपास के ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को जिला चिकित्सालय भेजा। वहां देखते ही चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। परिवार के अनुसार राम दयाल दो भाईयों में सबसे बड़ा था। उसके पिता  किसानी कर परिवार का खर्च चलाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed