फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   APAAR IDs for two lakh students still pending.

Mirzapur News: दो लाख छात्रों की अपार आईडी अब भी लंबित

Mon, 31 Aug 2026 01:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
APAAR IDs for two lakh students still pending.
मिर्जापुर। जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत 5,60,930 विद्यार्थियों में से 1,99,128 की अपार आईडी अभी नहीं बन सकी है। इससे विद्यार्थियों को अन्य संस्थानों में प्रवेश के दौरान परेशानी हो रही है। अपार आईडी में कक्षा एक से 12 तक के अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की शैक्षणिक जानकारी दर्ज रहती है।
विज्ञापन

जिले के परिषदीय, माध्यमिक, मदरसा और अन्य शिक्षण संस्थानों से विद्यार्थियों की निर्धारित बिंदुओं पर पूरी जानकारी मांगी गई है। अब तक 65 प्रतिशत संस्थानों ने सूचना उपलब्ध कराई है, जबकि 35 प्रतिशत ने नहीं दी है।
विज्ञापन

प्राथमिक शिक्षा में कुल 3,47,729 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। इनमें 2,25,910 की अपार आईडी बन चुकी है, जबकि 1,21,819 की आईडी लंबित है। माध्यमिक शिक्षा में 2,00,887 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। इनमें 1,31,275 की अपार आईडी बन चुकी है और 69,612 लंबित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मदरसा में 11,378 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। इनमें 3,852 की अपार आईडी बनी है, जबकि 7,526 लंबित है। प्रतिशत के लिहाज से मदरसा में लंबित आईडी का अनुपात सबसे अधिक करीब 66 प्रतिशत है। समाज कल्याण विभाग के शिक्षण संस्थानों में भी अपार आईडी लंबित हैं। यहां 936 विद्यार्थियों में से 765 की आईडी बन चुकी है और 171 लंबित हैं।
बीएसए अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि सभी संस्थानों को जल्द से जल्द पूरी जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह महत्वपूर्ण कार्य है, इसकी अनदेखी न की जाए।

ड्रॉपआउट में 9,000 का नहीं हुआ प्रवेश
मिर्जापुर। जिले में कक्षा आठ उत्तीर्ण करने वाले 54,232 विद्यार्थियों में से 9,000 का अगली कक्षा में प्रवेश नहीं हुआ है। इसके लिए माध्यमिक विद्यालयों और सभी खंड शिक्षाधिकारियों को ऐसे बच्चों का अगली कक्षा में प्रवेश कराने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि ड्रॉपआउट बॉक्स खाली हो सके। बीएसए अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि इस संबंध में सभी को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed