{"_id":"6a948d19c5f5c7ec8000e897","slug":"the-surfacing-washed-away-in-the-rain-and-potholes-on-the-road-became-visible-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-160287-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: बरसात में बह गई भस्सी दिखने लगे सड़क के गड्ढे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: बरसात में बह गई भस्सी दिखने लगे सड़क के गड्ढे
विज्ञापन
मिर्जापुर से सोनभद्र को जोड़ने वाले लुंबनी मुख्य मार्ग के गड्ढाें में भरा पानी, संवाद
मड़िहान। मिर्जापुर से सोनभद्र को जोड़ने वाला लुंबिनी मुख्य मार्ग इन दिनों बदहाल हो गया है। मड़िहान थाना गेट के पास ही सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन दिखाई दे रहे हैं। इनमें भरी गई गिट्टियां उखड़ चुकी हैं और बारिश का पानी भरने से हादसों का खतरा बढ़ गया है।
स्थानीय लोगों के अनुसार इस मार्ग पर आए दिन बाइक सवार गिरकर घायल हो रहे हैं। सावन माह में कांवरियों की भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने सड़क के गड्ढों में भस्सी डालकर अस्थायी मरम्मत कराई थी। कुछ दिनों तक आवागमन सामान्य रहा, लेकिन बारिश और ओवरलोड वाहनों के दबाव से भस्सी बह गई और सड़क फिर गड्ढों में तब्दील हो गई।
अब पानी भरे गड्ढों की गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे हादसे हो रहे हैं। स्थानीय निवासी राजन शर्मा, मोनू चौरसिया, अनिल अग्रहरि, अरुण सिंह, सूरज गुप्ता, राजेश मोदनवाल और दिलीप सोनकर ने सड़क की बदहाली पर नाराजगी जताई। मड़िहान बाजार से होकर सोनभद्र, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, प्रयागराज, कौशांबी और मध्यप्रदेश तक के हजारों राहगीर रोजाना गुजरते हैं। लोगों ने खानापूर्ति के बजाय सड़क की स्थायी और गुणवत्तापूर्ण मरम्मत कराने की मांग की है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अशोक कुमार ने बताया कि मार्गों की मरम्मत कराई जा रही है। जल्द ही सुधार हो जाएगा।