फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Jesus crist remembered

प्रभु यीशु मसीह के बलिदान को किया गया याद

Sat, 26 Mar 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Sat, 26 Mar 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
Jesus crist remembered
इमानुएल व इटरनल ग्रेस चर्च में मना गुड फाईडे
नगर के चर्चों में प्रभु यीशु मसीह का बलिदान दिवस गुड फ्राइडे बड़े ही श्रद्धा भाव से मनाया गया। नगर के मिशन कंपाउंड स्थित इमानुएल चर्च एवं भुजवा की चौकी स्थित इटरनल ग्रेस चर्च में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान कहा गया कि गुड फ्राइडे का पर्व न केवल प्रभु यीशु मसीह के बलिदान को स्मरण करने का पर्व है, बल्कि यह आशा का सर्वव्यापी संबंध लेकर भी आता है।
विज्ञापन


मिशन कंपाउंड स्थित इमानुएल चर्च में गुड फाइडे की विशेष प्रार्थना सभा दोपहर 12 बजे से अपराह्न तीन बजे तक हुई। प्रार्थना सभा के दौरान चर्च के पादरी सुरेश मसीह ने प्रभु यीशु मसीह द्वारा क्रूस के ऊपर से कहे गए सात वचनों को सुनाया तथा कई अन्य वक्ताओं ने भी इन सातों वचनों पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान गीत- क्रूस के पास जहां खून बहा.. तथा जो क्रूस पर कुर्बान है वह मेरा मसीहा.. की प्रस्तुतियों ने वातावरण को गमगीन कर दिया। पादरी सुरेश मसीह ने कहा कि जिस प्रकार प्रभु यीशु ने मानव जाति के लिए अपने प्राणों की आहुति देकर लोगों का उद्धार किया और प्रेम का संदेश दिया। उसी प्रकार हमको भी आपसी प्रेम-सौहार्द को बढ़ाते हुए देश की खुशहाली के लिए काम करना होगा।
विज्ञापन


इस दौरान कुसुम साइलेस, एसके लाल, मरवीन हेक्टर, राकेश सिंह, सुनील बटलर, एलन वाकर, बेबी तहरे, मौली डेविड, अर्चना, नीलिमा, वंदना, अर्पिता और अंकित मसीह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर भुजवा की चौकी स्थित यीशु दरबार में गुड फ्राइडे मनाया गया। यीशु दरबार के अध्यक्ष रेव्ह विजय कुमार एम ने प्रभु यीशु के बताए मार्गों पर चलकर जीवन में सुख-शांति प्राप्त करने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान भजन व प्रवचन व भजन का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन अरूण पाल, बिन्नू पाल व एनडी प्रसाद ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान सुरेंद्र, सुशंथा विल्स, मनीष विश्वकर्मा, अनिश, राबिन, सियाराम सहित बड़ी संख्या में यीशु भक्तजन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed