{"_id":"6a4020bafca8efd8e70460d7","slug":"janhit-sankalp-partys-protest-through-nyay-yatra-and-halla-bol-demonstration-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-156162-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: न्याय यात्रा और हल्ला बोल प्रदर्शन के जरिए जनहित संकल्प पार्टी का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: न्याय यात्रा और हल्ला बोल प्रदर्शन के जरिए जनहित संकल्प पार्टी का प्रदर्शन
विज्ञापन
मड़िहान तहसील गेट के सामने प्रदर्शन करते जनहित संकल्प पार्टी के कार्यकर्ता।- सोशल मीडिया।
- भावा में न्याय यात्रा का स्वागत, मड़िहान तहसील पर प्रतीकात्मक ताला जड़कर राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
मड़िहान/भावा। जनहित संकल्प पार्टी (जेएसपी) ने शनिवार को न्याय यात्रा और हल्ला बोल प्रदर्शन के जरिए क्षेत्र में प्रदर्शन किया। राजगढ़ से होते हुए भावा बाजार पहुंची ''न्याय यात्रा'' का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। वहीं, मड़िहान तहसील परिसर में आयोजित हल्ला बोल प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने बाइक जुलूस निकालकर सरकार और प्रशासन के खिलाफ विरोध जताते हुए तहसील के मुख्य गेट पर प्रतीकात्मक ताला जड़ दिया।
राजगढ़ किसान इंटर कॉलेज से शुरू बाइक जुलूस मिर्जापुर-सोनभद्र मुख्य मार्ग से होते हुए तहसील मुख्यालय पहुंचा। हाथों में पार्टी का झंडा लिए युवा, किसान, महिलाएं और पार्टी पदाधिकारी नारे लगाते हुए जुलूस में शामिल रहे। तहसील पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने मुख्य गेट पर प्रतीकात्मक ताला बंद कर प्रशासन के प्रति नाराजगी जताई। आरोप था कि वर्षों से जनता की मूलभूत समस्याओं की अनदेखी की जा रही है। किसानों, बेरोजगार युवाओं और गरीबों के हित में कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।
सीबी पटेल की अध्यक्षता में पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। ज्ञापन में महिलाओं को 50 प्रतिशत भागीदारी, जातीय जनगणना, जातिगत हिंसा पर प्रभावी कार्रवाई, समान एवं मुफ्त शिक्षा, युवाओं को रोजगार, प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता तथा पेपर लीक पर कठोर कार्रवाई सहित कई मांगें उठाई गईं।
विज्ञापन
भावा में भा को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आर.एस. पटेल ने कहा कि न्याय यात्रा समाज के पिछड़े, दलित और वंचित वर्गों के हक और अधिकार की लड़ाई का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि जनहित संकल्प पार्टी छत्रपति शिवाजी, ज्योतिबा फुले, डॉ. भीमराव आंबेडकर और सरदार पटेल के आदर्शों पर चलकर सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ रही है। पार्टी नेताओं ने कहा कि उनका आंदोलन राजनीतिक लाभ के लिए नहीं, बल्कि आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। यात्रा और प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। प्रदर्शन में मुकेश पटेल, रामलाल, रमेश, योगेंद्र, अंजया भारती और रेखा पटेल समेत सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।