फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Inter students consume toxic outside the school

इंटर के छात्र-छात्रा ने विद्यालय के बाहर किया विषाक्त सेवन

Tue, 28 Sep 2021 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Inter students consume toxic outside the school
इमिलियाचट्टी। अहरौरा थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित इंटर कालेज के गेट के पास इंटर की छात्रा और उसके दोस्त ने जहर खा लिया। दोनों की हालत बिगड़ने लगी। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे परिजन उनको अहरौरा सीएचसी ले गए। जहां से मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालांकि परिजन दोनों को चुनार स्थित एक निजी अस्पताल ले गए।
विज्ञापन

चुनार कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 17 वर्षीय छात्रा और अहरौरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 17 वर्षीय छात्र अहरौरा स्थित एक इंटर कालेज में पढ़ते हैं। छात्र और छात्रा अच्छे दोस्त हैं। छात्रा का घर स्कूल से दो किमी दूरी पर है। सोमवार को स्कूल की छुट्टी होने पर छात्र और छात्रा बाहर आए। गेट के बाहर हैंडपंप के पास छात्रा ने जहर खा लिया। छात्र ने उसे रोकने की कोशिश की। छात्र ने लड़की के मुंह से विषाक्त पदार्थ निकालने की कोशिश की। हालांकि ऐसा करता देख लोगों को लगा कि वह छात्रा के साथ जबरदस्ती कर रहा है। लोगों ने आवाज लगाई। इसके बाद छात्र ने भी जहर खा लिया। जब तक लोग पहुंचते उनकी हालात ज्यादा खराब हो गई। लोगों ने पुलिस और परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौरा में भर्ती कराया। वहां से दोनों को मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजन दोनों को चुनार के एक निजी अस्पताल में ले गए। सीओ नक्सल अजय राय ने बताया कि छात्र-छात्रा ने स्कूल के बाहर जहर खाया है। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों खतरे से बाहर हैं। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed