फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Inter student commits suicide by hanging himself

Mirzapur News: फंदे पर लटक कर इंटर के छात्र ने दी जान

Fri, 16 Feb 2024 02:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Feb 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
Inter student commits suicide by hanging himself
कछवां। थाना क्षेत्र के आही गांव में बुधवार को देर रात इंटर के छात्र ने फंदे पर लटक कर जान दे दी। बुधवार को रात में दादा लघुशंका के लिए उठे तो देखा कि पौत्र फंदे पर लटका हुआ है। उन्होंने शोर मचाकर आस-पास के लोगों को बुलाया। उसे फंदे से उतारा, तक तक उसकी मौत हो गई थी। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। छात्र की मौत से कोहराम मच गया। सूचना माता-पिता को दी गई। माता-पिता बृहस्पतिवार को सुबह अहमदाबाद से घर आए।
विज्ञापन

आही गांव निवासी दिलीप उपाध्याय अपनी पत्नी के साथ गुजरात के अहमदाबाद में नौकरी करते हैं। घर पर उनका 16 वर्षीय पुत्र रितेश उपाध्याय अपने दादा-दादी के साथ रहता था। रितेश गांव के स्कूल में इंटर का छात्र था। बुधवार की रात रितेश ने दादा राधेश्याम के साथ भोजन किया। दादी ने उसे दूध दी। इसके बाद वह अपने कमरे में सोने चला गया। दादा-दादी भी अपने कमरे में सोने चले गये। देर रात दादा राधेश्याम लघु शंका के लिए उठे तो देखा कि रितेश कमरे में पंखे पर रस्सी के फंदे से लटका है। पौत्र को फंदे से लटका देख दादा ने शोर मचाया। शोर सुनकर पास पड़ोस के लोग आ गए। छात्र को फंदे से उतारा, तब तक उसकी मौत हो गई थी। सूचना कछवां थाने की पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रितेश के माता-पिता को सूचना दी गई। जो सुबह अहमदाबाद से घर आए। थानाध्यक्ष संजीत बहादुर ने बताया कि छात्र अपने दादा-दादी के साथ रहता था। उसके माता-पिता अहमदाबाद रहते हैं। रात में खाना खाकर कमरे में सोने गया। कमरे में फंदे पर रस्सी का फंदा बनाकर लटक गया। कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed