फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Integrated emergency system implemented hospitals facilities ranging from diagnostics to surgery

वाराणसी: अस्पतालों में लागू होगा इंटीग्रेटेड इमरजेंसी सिस्टम, एक ही जगह मिलेगी जांच से सर्जरी तक की सुविधा

Mon, 14 Sep 2026 11:37 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Mon, 14 Sep 2026 11:37 AM IST
सार

अस्पतालों में जल्द इंटीग्रेटेड इमरजेंसी सिस्टम लागू किया जाएगा। इसके तहत आपात स्थिति में मरीजों को अलग-अलग विभागों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। एक ही जगह जांच से लेकर सर्जरी तक की सुविधा उपलब्ध होगी। इससे गंभीर मरीजों के इलाज में समय की बचत होगी और उन्हें तत्काल चिकित्सकीय सेवाएं मिल सकेंगी। व्यवस्था को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

विज्ञापन
Integrated emergency system implemented hospitals facilities ranging from diagnostics to surgery
आईएमएस बीएचयू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईएमएस बीएचयू में इमरजेंसी मेडिसिन इंडिया (ईएमइंडिया) विषय पर पांच दिन (9 से 13 सितंबर) तक चली कार्यशाला में अस्पतालों में इमरजेंसी में आने वाले मरीजों के बेहतर इलाज को लेकर प्रोटोकॉल पर मंथन किया गया। 

विज्ञापन


विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ), स्वास्थ्य मंत्रालय, स्वास्थ्य से जुड़े संगठनों के लोगों ने इंटीग्रेटेड इमरजेंसी सिस्टम को अस्पतालों में लागू करने के प्रस्ताव पर अपनी मुहर लगाई। इसको स्वास्थ्य मंत्रालय को भेजा जाएगा। सिस्टम के लागू होने के बाद इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को भटकना नहीं पड़ेगा और उन्हें एक ही जगह सभी तरह की जरूरी इमरजेंसी सुविधाएं मिल जाएंगी।

विज्ञापन

इंटीग्रेटेड इमरजेंसी सिस्टम के तहत किसी मरीज के आने पर उसका सभी विभागों के समन्वय से बेहतर इलाज करने को प्राथमिकता देने का आह्वान किया गया। अगर किसी को सर्जरी की जरूरत हुई, जांच करवानी पड़ रही है तो उसको इमरजेंसी में ही एक टीम रहेगी, जो उसकी सर्जरी, जांच आदि करेगी। 

क्रिटिकल केयर मेडिसिन के विशेषज्ञ और आयोजन सचिव प्रो. बिक्रम गुप्ता ने बताया कि कार्यशाला में अस्पतालों में इमरजेंसी सर्विस को पहले से और बेहतर बनाने की दिशा में मंथन में एक नया प्रोटोकॉल बनाए जाने पर सहमति बनी है। इसको स्वास्थ्य मंत्रालय को भेजा जाएगा। इसी को इंटीग्रेटेड इमरजेंसी सिस्टम नाम दिया गया है। इसके तहत अस्पतालों से लेकर स्वास्थ्य केंद्रों को भी इसमें शामिल किया जाएगा। इसी सिस्टम के तहत टेली आईसीयू को भी बढ़ावा दिया जाएगा। 

इमरजेंसी क्रिटिकल केयर एंड ऑपरेटिव का तैयार होगा नेटवर्क
इमरजेंसी क्रिटिकल केयर एंड ऑपरेटिव को लागू करने के लिए नेटवर्क तैयार किया जाएगा। इसमें आईएमएस बीएचयू भी पूरी तरह भागीदारी करेगा। देश में इस समय 14 चिकित्सा संस्थानों को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का दर्जा मिला है। 15वां सेंटर आईएमएस बीएचयू को बनाया जाए, इस दिशा में एक कमिटी बनाकर प्रस्ताव स्वास्थ्य मंत्रालय को भेजा जाएगा। प्रो. बिक्रम गुप्ता ने बताया कि आईएमएस बीएचयू सहित अन्य चिकित्सा संस्थानों में इमरजेंसी मेडिसिन विभाग बनाए जाने पर भी सहमति बनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed