फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Instead of scorching heat, Nautapa is increasing humidity

Mirzapur News: तपने की जगह उमस बढ़ा रहा नौतपा

Sat, 31 May 2025 01:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 May 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Instead of scorching heat, Nautapa is increasing humidity
मिर्जापुर। नौतपा की गर्मी में लोगों को तपाने के बजाय पसीना बहा रही है। 24 घंटे में न्यूनतम तापमान तीन डिग्री बढ़ने के कारण उमस बढ़ गई है। शुक्रवार को जिले में अधिकतम तापमान 41 तो न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

इधर कई दिनों से बादल छाए हुए हैं। इस मौसम में धरती तपने के बजाय आए तापमान में उतार चढ़ाव हो रहा है। आए दिन कहीं बारिश तो कहीं बूंदाबादी हो रही है। ऐसे में उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल हैं। पिछले पांच साल के आंकड़ों पर गौर करें तो 30 मई 2021 में अधिकतम तापमान 31 डिग्री, 2022 में 41, 2023 को 40 और 30 मई 2024 में 45 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज रहा। एक दिन पहले बृहस्पतिवार को 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। अधिकतम एक डिग्री और न्यूनतम तापमान तीन डिग्री बढ़ने से लोग उमस से बेहाल रहे। ग्रामीण कृषि मौसम सेवा भू-भौतिकी विभाग बीएचयू वाराणसी के मौसम वैज्ञानिक शिव मंगल सिंह ने बताया मौसम में उतार-चढ़ाव के चलते आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। ऐसे में बूंदबादी हो सकती है। हवा की गति भी सामान्य से अधिक रहने से तापमान में उतार चढ़ाव से इनकार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed