फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Four months into the marriage, a woman hanged herself after her husband failed to call her.

Mirzapur News: शादी को हुए थे चार महीने, पति ने नहीं दिया फोन तो महिला फंदे से लटक कर दी जान

Thu, 01 Oct 2026 02:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Four months into the marriage, a woman hanged herself after her husband failed to call her.
मड़िहान के मटिहानी में फंदे पर लटकी विवाहिता प्रमिला। स्रोत- परिवार
मड़िहान के मटिहानी गांव का मामला, मायके वालों ने हत्या का लगाया आरोप
विज्ञापन

मिर्जापुर। मड़िहान थाना क्षेत्र के मटिहानी गांव में मंगलवार की शाम प्रमिला (19) का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। मटिहानी गांव निवासी पति भोलेनाथ ने बताया कि सुबह प्रमिला फोन मांग रही थी। उसने कहा कि वह मोबाइल में फिल्म अपलोड कराने के लिए घर से बाहर जा रहा है। वह थोड़ी देर में आ जाएगा। दोनों मिलकर फिल्म देखेंगे। करीब एक घंटे बाद जब वह लौटा तो कमरे में पत्नी का शव फंदे से लटका मिला। शादी को महज चार महीने ही हुए थे।
वहीं, महिला के भाई दीपक ने आरोप लगाया कि गला दबाकर हत्या के बाद शव फंदे से लटका दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चल सकेगा।
विज्ञापन

सोनभद्र के शाहगंज के खजुरौल गांव निवासी प्रमिला (19) की शादी आठ मई 2026 को मड़िहान के मटिहानी गांव निवासी भोलेनाथ से हुई थी। प्रमिला चार बहनों में सबसे छोटी थी। आठवीं तक पढ़ाई के बाद उसने पढ़ाई छोड़ दी थी। पति भोलेनाथ सूरत में साड़ी बनाने की फैक्ट्री में काम करता था। शादी के 10 दिन बाद वह वापस लौटा और फिर वह काम पर नहीं गया। सोनभद्र के घोरावल में ब्याही भोलेनाथ की बहन धर्मशीला ने ही प्रमिला से अपने भाई की शादी कराई थी। प्रमिला के भाई दीपक ने आरोप लगाया कि शादी में कूलर, फ्रिज, बेड और नकद पैसा दिया गया था। दीपक ने आरो लगाया कि एक सप्ताह पहले बहन प्रमिला, बहनोई भोलेनाथ और उनकी बहन धर्मशीला मैहर दर्शन करने गए थे। आरोप है कि वहां भोलेनाथ ने शराब पी मना करने पर प्रमिला की पिटाई की गई। जाते और आते समय भी पिटाई की। मंगलसूत्र तोड़कर ट्रेन से फेंक दिया। दीपक ने बताया क मंगलवार रात आठ बजे भोलेनाथ की बहन से सूचना मिली कि प्रमिला की तबीयत खराब है। उसे वाराणसी ले जाया गया है। वे घर पहुंचे तो थोड़ी देर बाद शव आया। परिजनों ने बताया कि प्रमिला ने फंदे पर लटककर जान दे दी। दीपक ने आरोप लगाया कि भोलेनाथ नशा करता था। प्रमिला के रोकने पर पिटाई करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमिला के पास नहीं था मोबाइल
शादी को चार माह बीत चुके थे, लेकिन प्रमिला के पास अपना मोबाइल नहीं था। वह पति का ही मोबाइल चलाती थी। परिजनों ने बताया कि मोबाइल मांगने पर पति उससे मायके से पैसे मांगने के लिए कहता था। मंगलवार की शाम मोबाइल मांगने को लेकर ही विवाद हुआ था।

शादी के बाद काम छोड़कर आ गया था भोलेनाथ
मृतका प्रमिला के भाई दीपक ने बताया कि भोलेनाथ सूरत की साड़ी फैक्ट्री में काम करते थे। शादी के बाद वह काम करने गया। लेकिन 10 दिन बाद लौट आए। इसके बाद वापस नहीं गया। इसके बाद वह यहां वहां नशा करके घूमता था।

सप्ताह में आ रहे दो मामले
एनसीआरबी के मुताबिक जिले में फंदे पर लटकने की घटनाओं के सप्ताह में एक-दो मामले आ रहे हैं। इसमें नई शादी के बाद की घटनाओं में इजाफा हुआ।
माहौल में ढलने में महिलाओं को होती है परेशानी
मेडिकल कॉलेज की मानसिक रोग विभाग की एचओडी डॉ. पूजा सिंह ने बताया कि शादी के बाद दुल्हन को नए घर और वहां के माहौल के अनुरूप ढलने में शुरुआत में समस्या होती है। परिवार का सहयोग मिलने पर नए माहौल में ढलने में आसानी होती है। माहौल में न ढल पाने और छोटी-छोटी बातों में समायोजन की समस्या के कारण दुल्हनें ‘एडजस्टमेंट डिसऑर्डर’ नामक मानसिक बीमारी से प्रभावित हो सकती हैं, इससे घबराहट और बेचैनी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। समस्या बढ़ने पर आत्महत्या का कदम उठाने की स्थिति बन सकती है।

वर्जन
“शाम को प्रमिला ने मोबाइल मांगा था। पति भोलेनाथ वीडियो अपलोड कराने की बात कहकर निकला था। घर पर सास थी। ससुर काम से लौटे तो देखा कमरा बंद था। आवाज लगाने के बाद पति भी आ गया। बांस के दरवाजे को तोड़ा गया तो प्रमिला साड़ी के सहारे फंदे से लटकी थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।”
रविंद्र भूषण मौर्य, थानाध्यक्ष मड़िहान

मड़िहान के मटिहानी में फंदे पर लटकी विवाहिता प्रमिला। स्रोत- परिवार

मड़िहान के मटिहानी में फंदे पर लटकी विवाहिता प्रमिला। स्रोत- परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed