फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Ganga water level recedes on the third day; relief.

Mirzapur News: तीसरे दिन गंगा का जलस्तर घटा, राहत

Thu, 01 Oct 2026 02:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Ganga water level recedes on the third day; relief.
बरियाघाट से गंगा में बाढ़ का दृश्य।-संवाद।
मिर्जापुर। पिछले सप्ताह हुई बारिश के बाद लगातार बढ़ रहे गंगा के जलस्तर में बुधवार को तीसरे दिन गिरावट जारी रही। दोपहर बाद पानी घटने की रफ्तार दोगुनी होकर दो सेंटीमीटर प्रति घंटे पहुंच गई। इससे सदर और चुनार तहसील के तटवर्ती गांवों में रहने वाले ग्रामीणों के साथ प्रशासन ने भी राहत की सांस ली।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के बाढ़ नियंत्रण कक्ष के अनुसार, बुधवार सुबह आठ बजे गंगा का जलस्तर 73.420 मीटर दर्ज किया गया था। इसके बाद एक सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से घटते हुए दोपहर 12 बजे जलस्तर 73.340 मीटर पर पहुंच गया। दोपहर बाद घटाव की रफ्तार बढ़कर दो सेंटीमीटर प्रति घंटे हो गई।
विज्ञापन

जलस्तर में गिरावट से तटवर्ती इलाकों में बाढ़ की आशंका फिलहाल कम हुई है। हालांकि, प्रशासन और सिंचाई विभाग की टीमें गंगा के जलस्तर पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed